Sunday, 24 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मां शिप्रा को चुनरी करेंगे अर्पित
13, Jun 2024 1 year ago

image

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 15 और 16 जून को होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की तैयारियां तेजी से जारी, कलेक्टर और एसपी ने यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

माही की गूंज, उज्जैन।

          गंगा दशहरा पर्व पर मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा को समर्पित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आगामी 15 और 16 जून को रामघाट पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

          उल्लेखनीय है कि संत श्री ढ़ोली बुआ के द्वारा नारदीय कीर्तन एवं श्री हरि कथा का वाचन प्रतिदिन शाम 8 बजे से शिप्रा गंगा माता मंदिर रामघाट पर किया जा रहा है। यह आयोजन 22 जून तक किया जाएगा‌। उसके पश्चात 15 जून शनिवार को शाम 6 बजे रामघाट पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें युवा भजन गायक श्री ध्रुव शर्मा- स्वर्ण श्री (मथुरा) और लोकप्रिय गायिका तृप्ति शाक्या (प्रयागराज) के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।


         रविवार 16 जून को दत्त अखाड़ा रामघाट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के श्रद्धालुओं के साथ मां शिप्रा को चुनरी अर्पण और पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा मध्य प्रदेश की नदियों और जल संरचनाओं के संरक्षण, संवर्धन पुनरुद्धार को समर्पित जलाभिषेक अभियान का जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेशवासियों के साथ संकल्प लिया जाएगा।

        इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश में पहली बार सैटेलाइट मैपिंग के साथ उज्जैन की नदियों की समग्र जानकारी पर आधारित ग्रंथ शिप्रा अमरता का आह्वान, शिप्रा अमृत संभवा, सदानीरा (जल का उत्सव) शिप्रा तीर्थ परिक्रमा पुस्तकों एवं सदानीरा अंबुनी ऑडियो वीडियो सीडी का लोकार्पण किया भी  किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संत श्री ढ़ोली बुआ एवं कलाकारों का सम्मान किया जाएगा। मथुरा रमन रति आश्रम के श्री स्वामी शरणानंद महाराज जी का प्रबोधन होगा।

         जल संबंधी जनपदीय गीतों का गायन किया जाएगा जो निमाड़ी, बुंदेली, बघेली और अन्य बोलियों पर केंद्रित होगा। साथ ही मुंबई की पार्श्व गायिका रिचा शर्मा के द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन भी किया जाएगा‌। इस कार्यक्रम में सभी शिप्रा तीर्थ प्रेमियों को सादर साग्रह आमंत्रित किया गया है।

          ये कार्यक्रम शिप्रा तीर्थ परिक्रमा समिति उज्जैन, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल, मध्य प्रदेश जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकैडमी भोपाल, शिप्रा गंगा दशहरा महोत्सव समिति उज्जैन, श्री विशाल सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय आवास एवं विकास विभाग, संस्कृति विभाग, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, जनसंपर्क विभाग, विक्रम विश्वविद्यालय, जिला प्रशासन, उज्जैन विकास प्राधिकरण, नगर निगम और महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के सहयोग से मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित किया जाएगा। 

       गंगा दशहरा पर्व पर आयोजित मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की सभी तैयारियां तेजी से जारी हैं। 15 एवं 16 जून को  आयोजित होने जा रहे धार्मिक और संस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए घाटों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। शिप्रा तीर्थ मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पेयजल शामियाने चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

         उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बुधवार सुबह मां शिप्रा तीर्थ यात्रा समिति के सदस्यों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर एसपी ने 16 जून को प्रस्तावित शिप्रा तीर्थ मार्ग के रूट का भ्रमण किया।

      कलेक्टर एसपी ने अधिकारियों के साथ दत्तअखाडा से रणजीत हनुमान, कालभैरव, भैरवगढ़ सिद्धनाथ, अंगारेश्वर, कमेड, मंगलनाथ, सान्दीपनी आश्रम, राम मंदिर, गढ़कालिका, भृतहरीगुफा, ऋणमुक्तेश्वर, वाल्मीकी धाम (भोजन विश्राम कार्यक्रम का भ्रमण किया। उन्होंने उक्त धार्मिक स्थलों पर जाकर मां शिप्रा परिक्रमा समिति के सदस्यों से व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

        कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों की साज सज्जा और लाइटिंग का कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। उन्होंने यात्रा मार्ग में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाए। शिप्रा परिक्रमा तीर्थ के दौरान प्रमुख मंदिरों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। पूजन सामग्री की दुकानों का निर्धारित स्थानों पर ही संचालन किया जाए।

        निरीक्षण के दौरान मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा समिति के नरेश शर्मा, राजेश सिंह कुशवाह, अनोखी लाल शर्मा, मंडलोई, एडीएम अनुकूल जैन, एसडीएम एलएन गर्ग सहित अन्य सदस्यों भी उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |