Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

60 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
11, Jun 2024 2 years ago

image

 माही की गूंज, बड़नगर।

          उज्जैन पुलिस अधीक्षक महोदय प्रदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के संबंध मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नितेश भार्गव, अनु‌विभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर महेन्द्र सिंह परमार के कुशन मार्गदर्शन मे थाना बडनगर के थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार व बड़नगर थाना टीम के द्वारा 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की महुआ शराब पकडी गयी। बड़नगर पुलिस की बात करें तो पूरे उज्जैन जिले में बड़नगर थाने की पुलिस सक्रिय अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना हो बड़नगर पुलिस से बचना नामुमकिन है। अपराध करने वालों पर बड़नगर पुलिस की हमेशा लगातार कड़ी नजर बनी रहती है।

            बडनगर क्षेत्र मे लगातार अवैध शराब की सप्लाई की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिसमें मुखबिर को लगाया गया था। विश्वसनीय मुखबिरो द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पिटलावदिया फंटा रुनिजा रोड किनारे दो निले रंग की प्लास्टिक केन में शराब लेकर खडा है और कहीं जाने जाने से लिये साधन का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी के कब्जे में दो निले रंग की प्लास्टिक केन में करीबन 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

          उक्त कार्रवाई में थाना वडनगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि राकेश चौहान, प्र.आर. प्रदीप डामोर, आर. अजय चौहान, आर. मुकेश नागर, सैनिक गोवर्धन की भुमिका रही।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |