Thursday, 13 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता |

जल गंगा संवर्धन अभियान: मां शिप्रा तट के पावन रामघाट पर स्वच्छता का संदेश
Report By: विजय सोलंकी 08, Jun 2024 2 years ago

image

विधायक, नगर निगम अध्यक्ष, महापौर ने जगाई स्वच्छता की अलख

संभागायुक्त और कलेक्टर ने की रामघाट पर सफाई

माही की गूंज, उज्जैन।

            जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप उज्जैन में जन सहभागिता से जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य सतत जारी है।

            इसी क्रम में शनिवार सुबह मां शिप्रा तट के पावन रामघाट पर विधायक उज्जैन उत्तर अनिल जैन कालूहेडा, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और जन सामान्य द्वारा रामघाट पर साफ सफाई कर स्वच्छता की अलख जगाई गई।


            इस दौरान उपस्थित संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा भी घाट की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपने हाथ में ब्रश और बाल्टी ले घाट की सीढ़ियों की सफाई कर  जमीं काई को हटाया गया।

           विधायक अनिल जैन कालूहेडा ने संबोधित करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल स्रोतों के संरक्षण का यह अभिनव अभियान 5 जून से 16 जून तक सतत जारी रहेगा। जनसहभागिता के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के साथ मां शिप्रा का शुद्धिकरण भी किया जाएगा। मां शिप्रा के शुद्धिकरण के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने प्रशासन को अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी। विधायक कालूहेडा ने इस दौरान घोषण की कि अभियान के तहत लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव समिति के माध्यम से लगभग 50 हजार पौधों का घर-घर जाकर निशुल्क वितरण और आमजनों को इन पौधों के रोपण और संरक्षण के लिए शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का यह अभियान चलाया जाएगा।


              नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने कहा कि, जल स्रोतों और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान अनूठी पहल है। सभी इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा भी अभियान को जनता का अभियान बनाने के लिए सभी का आह्वान किया। इस दौरान सभी को जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |