Monday, 23 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न |

रोज-रोज के विवादों से तंग आकर पति ने की पत्नी की हत्या, बाद में काटी अपने हाथ की नस दोनो की मौत
Report By: विजय सोलंकी 04, Jun 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, बड़नगर।

           आज सुबह साढ़े 7 से 8 बजे के बीच कवि प्रदीप उद्यान के सामने अमित पिता गोपाल आचार्य (30) ने अपने घर पर पत्नी शिखा राठौर (28) की गला दबाकर हत्या कर खुद ने अपने हाथ की नस काट ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित आचार्य ने 8 वर्ष पूर्व शिखा राठौर से लव मैरिज की थी। उसके बाद से ही दोनों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगे थे इन दोनों का समझौता न्यायालय से भी हुआ था उसका शपथ पत्र बड़नगर थाने पर भी जमा है। घटना की जानकारी 7 वर्ष के बालक जब सुबह अपने मम्मी-पापा के रूम में गया वहा पर दोनो को अचेत देखा तो उसने अपनी दादी को बताया उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। अमित कुछ महीनो से फाइनेंस की कंपनी में कार्य करता था तो वही उसकी पत्नी शिखा राठौर जैन पब्लिक स्कूल में पढ़ने का कार्य करती थी।

           पुलिस द्वारा अमित का एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है जिसमें अमित ने लिखा है कि, मैं शिखा से परेशान हो गया था। इसने मेरी और मेरे परिवार का जीना हराम कर दिया है, मैंने इसकी शिकायत पुलिस थाने पर भी की थी,किंतु वहां से भी मुझे न्याय नहीं मिला है। मुझे परेशान करने में शिखा के माता-पिता ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।

        वही शुरुआती जांच में बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया, अमित को एक बालक और एक बालिका हैं लड़का लवित 7 वर्ष और मैत्री 2 वर्ष की है। पिछले दो माह से अधिक समय से अमित अपनी मां मंजू राठौर के साथ दोनों बच्चों को लेकर झाबुआ में रह रहा था। बड़नगर में शिखा अकेली थी। घटना के दो-तीन दिन पूर्व ही ये बड़नगर आए हुए थे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |