Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

विशाल भण्डारा कर मनाया साई बाबा का 26 वाँ स्थापना दिवस
01, Jun 2024 2 years ago

image

दिनभर चले आयोजन की पूर्व संध्या पर हुई सुंदरकांड

माही की गूंज, थांदला।

         श्रद्धा और सबुरी के उपदेशक परम कृपालु श्री साईं बाबा के थांदला कुशलगढ़ मार्ग स्थित भव्य मंदिर पर बड़ी ही धूम धाम से बाबा का 26 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष महेश गढ़वाल, ललित शर्मा, विपिन नागर, कमलेश लोढ़ा, पवन नाहर ने बताया कि, प्रतिवर्ष 31 मई को शिर्डी के साईं बाबा का थांदला स्थित श्रद्धा व सबुरी के धाम साई मंदिर पर 26 वाँ स्थापना दिवस पर पूरे मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। साई भक्तों द्वारा पूर्व संध्या पर संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन स्थानीय युवा रामायण मण्डल द्वारा किया गया। स्थापना दिवस पर प्रातःकाल बाबा का महाभिषेक एवं अनुष्ठान कर बाबा का गुलाब के फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। दिन भर नगर व ग्रामीणांचल के साई भक्तों के आने का सिलसिला चलता रहा सायंकाल बाबा की महाआरती उतार कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें अनुमानित 8 हजार से ज्यादा साईं भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। इस अनुष्ठान में पण्डित कैलाश आचार्य, साई सेवा समिति के संरक्षक ललित शर्मा, विश्वास सोनी, अध्यक्ष महेश गढ़वाल, सचिव भगवानलाल शर्मा, उपाध्यक्ष द्वय जितेंद्र चौरड़िया, जगदीप आचार्य, सह सचिव अमृतलाल चौहान, कोषाध्यक्ष विपिन नागर कार्यकारिणी सदस्य राजेश काऊ जैन, भगवानलाल शर्मा, पवन नाहर, समकित तलेरा, श्रीमंत अरोड़ा, डॉ मनीष दुबे, जयेंद्र आचार्य, कमलेश लोढ़ा, अक्षय भट्ट, प्रकाश धानक, लाला सोनी, अश्विन वसावा, प्रेमसिंह हिहोर, अरविंद जाटव, बाबू भाई सेवादार, दिनेश चतुर्वेदी, प्रवीण पालरेचा, कमलेश कुवाड़, संजय व्होरा, सन्दीप अरोड़ा, मयूर पंचाल, सुभाष डामर, अरुण राठौड़, देवेंद्र राठौड़ नगर परिषद अध्यक्ष सुनील पणदा, पार्षद राजु धानक, बाबूलाल प्रजापत, मोहन डिंडोर, बाबूलाल प्रजापत, माया भटेवरा, आदि अनेक साईं भक्तों ने आयोजन को सफल बनाने व भंडारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |