Thursday, 09 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

एसडीओपी व थाना प्रभारी ने खेल मैदान में कई शिरकत
01, Jun 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

           मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में व जिला खेल अधिकारी विजय सलाम के निर्देशानुसार ब्लॉक कोर्डिनेटर नितिन डामर के नेतृत्व में स्थानीय दशहरा मैदान पर फुटबॉल व इंडोर हॉल पर बैडमिंटन खेल का संचालन किया जा रहा है। खेल विभाग द्वारा विकासखंड स्तर पर अधिकृत दो खेल फुटबॉल व बैडमिंटन खेल का प्रशिक्षण दिनांक 20 मई से प्रारंभ किया गया है तथा समापन दिनांक 20 जून को किया जाएगा। फुटबॉल व बैडमिंटन खेल का प्रशिक्षण प्रतिदिन सायं 05:30 बजे से 07:30 बजे तक संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दशहरा खेल मैदान पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रविंद्रसिंह राठी व थाना प्रभारी दिनेश रावत निरीक्षण करने पहुंचे व फुटबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा समस्त खिलाड़ियों को अमूल बटर मिल्क का वितरण किया गया व नितिन डामर को खिलाड़ियों के उत्थान हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। फुटबॉल खेल का प्रशिक्षण नितीन डामर तथा योग्य व अनुभवी प्रशिक्षक निलेश पारगी और बैडमिंटन खेल का प्रशिक्षण जैनल भट्ट तथा मनीष राजपूत द्वारा दिया जा रहा है, सभी खिलाड़ियों का पंजीयन किया गया है। अब तक कुल 130 खिलाड़ी पंजीकृत है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में व्यायाम निर्देशक जगत शर्मा, कमल भूरिया, अनिल भूरिया, सौरभ डोडियार, डेविड मावी तथा आलोक डामोर का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |