Sunday, 22 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न |

शीतला सप्तमी मनाने के लिए प्रजापति समाज ने नगर में निकाला विशाल वरघोड़ा
31, Mar 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ/झकनावदा।

            शीतला माता के पर्व को लेकर आज प्रजापति समाज द्वारा झकनावदा में विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें  शीतला माता की तस्वीर को बग्गी में रखकर पूरे नगर में घुमाया गया। समाज जनों ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। संपूर्ण समाज के सभी महिला-पुरुष विशेष वेशभुषा पहनकर नाच गान के साथ हर्षोल्लास से वरघोड़े में जय करो के साथ चल रहे थे। चल समारोह ढोल बैंड के साथ में शीतला मंदिर से लेकर श्री राम मंदिर पहुंचा इस दौरान संपूर्ण प्रजापति समाज के लोगों ने दर्शन लाभ लिया। समिति की ओर से संपूर्ण लोगों को ठंडा जूस का रसपान कराया गया। जिसमें तरुण बैरागी, विराट चोयल, सिद्धू बैरागी सहित टीम द्वारा सराहनिय कार्य किया गया। वरघोडा किसान मोहल्ला, प्रजापत मोहल्ला, सदर बाजार से होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंचा। समाज द्वारा श्रीराम मंदिर पर प्रजापति समाज के वरिष्ठों को साफा बांधकर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। 

            गोपाल चावड़ा ने बताया कि, समाज में विकास चाहते हो तो एकजुट होकर कार्य करना है तभी समाज का विकास होगा। आज के समय में देश आगे बढ़ रहा है समाज को नई दशा और दिशा की आवश्यकता है। यह कार्य युवा वर्ग ही कर पाएगा। माता शीतला का पर्व ठंडे भोजन से माता की पूजा अर्चना की जाती है। बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। शीतला सप्तमी के दिन माता को सूर्य निकलने से पहले पूजा अर्चना का दौर शुरु हो जाता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से लक्ष्मण चौधरी, जमनालाल चौधरी, रमेश सोलंकी, उद्योगपति गोपाल बैरागी, कल्याणी बोरवेल, चंद्रशेखर राठौर, पारस जैन आदि उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |