Monday, 28 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित |

पेटलावद थाना क्षेत्र बना अवैध शराब की मंडी, लगातार अवैध शराब हो रही जप्त
29, Mar 2024 2 years ago

image


बड़ा पैसा कमा चुके है अवैध शराब माफिया इसलिए पुलिस कार्यवाही का ख़ौफ़ नही

माही की गूंज, पेटलावद।

            पेटलावद थाना क्षेत्र अब अवैध शराब की मंडी बनता दिख रहा है। जहां अवैध शराब कारोबारीयो को एक-दो वाहन पकड़े जाने के बाद भी कोई ख़ौफ़ नही और लगातार अवैध शराब की हेरा-फेरी जारी है। पुलिस कार्यवाही में लगातार हो रही धड़पकड़ के बाद भी ये सप्लायर रुकने का नाम नही ले रहे है। बीती रात एक बार फिर पेटलावद पुलिस के हत्थे दो वाहन चढ़े जिसमे अवैध शराब पाई गई। पेटलावद पुलिस ने दो कारों से लाखों रुपए की अवैध शराब बरामद की है। दो स्थानों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने रायपुरिया मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप एक एसयूवी कार से 56 पेटी गोवा शराब की बरामद की है। जिसकी कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए के लगभग बताई जा रही है। वही पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए ग्राम कसारबर्डी के समीप से एक स्विफ्ट कार से 32 पेटी देशी एवं विदेशी शराब बरामद की है जिसकी कीमत हजारों रुपए में आंकी जा रही है। इस कार्यवाही में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |