Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 जून को आएगा रिजल्ट
16, Mar 2024 2 years ago

image

नई दिल्ली, डेस्क न्यूज़।

           लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि, इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

19 अप्रैल से शुरू होंगे चुनाव

            इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे। सातों चरण इस प्रकार होंगे...

चरण
तारीख
पहला
19 अप्रैल
दूसरा
26 अप्रैल
तीसरा
7 मई
चौथा
13 मई
पांचवां
20 मई
छठा
25 मई
सातवां
1 जून
नतीजे
4 जून

किस चरण में कितने राज्यों में चुनाव

           पहले चरण में 21 राज्यों के कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे फेज में 13 राज्यों की 89 सीटों, तीसरे में 12 राज्यों की 94 सीटों, 10 राज्यों की 96 सीटों, 8 राज्यों की 49 सीट, 7 राज्यों की 57 सीट, 8 राज्यों की 57 सीट पर वोटिंग होगी। 

           आम चुनाव के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। आंध्रप्रदेश में 13 मई को चुनाव होंगे। सिक्किम और अरुणाचल में 19 अप्रैल को वोटिंग। ओडिशा में मतदान 7 चरणों में होंगे चुनाव। हरियाणा, हिमाचल, झारखंड और यूपी समेत 26 विधानसभाओं में उपचुनाव होंगे। 

इस बार 97 करोड़ वोटर्स

           मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में 96.8 करोड़ वोटर्स हैं और 10 लाख से ज्यादा बूथ वोटिंग के लिए होंगे। राजीव कुमार ने कहा कि हमारे देश के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर होगी।  उन्होंने कहा कि इस बार 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार वोट करेंगे और कुल 21.5 करोड़ युवा वोटर्स होंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ है।

चुनाव आयुक्त की बड़ी बातें...

           लोकसभा का कार्यकाल 16 जून तक है। अब पार्टियों को अपने उम्मीदवार का क्रिमिनल रिकॉर्ड बताना होगा। इसी के साथ यह भी बताना होगा कि उस उम्मीदवार को क्यों टिकट दिया गया और क्षेत्र से किसी और व्यक्ति को टिकट क्यों नहीं दिया गया। इस बार 85 साल से ऊपर के वोटर घर से वोट दे सकते हैं। चुनाव आयुक्त ने बताया कि महिला वोटर्स की संख्या में इजाफा हुआ है। कई क्षेत्रों में तो महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। वहीं, इस बार 85 लाख 85 लाख फर्स्ट टाइम महिला वोटर्स होंगे।  हर जिले में एक कंट्रोल रूम होगा।

चुनाव एक पर्व और देश का गर्व

           चुनाव आयुक्त ने कहा कि, भारत में चुनाव एक पर्व और देश का गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम चुनावों के लिए तैयारी है। हम दो साल से चुनाव की तैयारियां कर रहे थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |