Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

जयस संगठन ने अवैध धंधों, जुआ, शराब और डॉग्स के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
08, Mar 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, कुंदनपुर।

         जयस ने रानापुर ब्लॉक व कुंदनपुर क्षेत्र में चल रहे अवैध धंधों, जुआ, शराब और ड्रग्स के खिलाफ थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया। जयस ब्लॉक अध्यक्ष राकेश डामोर ने कहा कि, रानापुर क्षेत्र में काफी मात्रा में अवैध धंधों, जुआ, शराब का संचालन किया जा रहा है। जिसकी चपेट में बुजुर्ग व्यक्ति तो है ही साथ में आज की यूवा पीढ़ी भी पूरी तरह गिरफ्त में आती हुई दिखाई दे रही है। रानापुर नगर के कई स्थानों पर अवैध रूप से सट्टा बाजार चलाया जा रहा है। सट्टा लगाने वाले परिवार द्वारा मेहनत-मजदूरी की गई राशि को लगा कर वो पूरे घर को बरबाद करने में लगे रहते है। शाम को शराब पीकर आते और झगड़े करते है, ये सारा खेल सट्टा नामक नशा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि ये शराब से भी कहीं घातक है इसे बंद किया जाना चाहिए और साथ ही उन्होंने कहा कि, रानापुर शराब दुकान से भारी मात्रा में शराब का परिवहन ग्रामीण क्षेत्रों में, गुजरात राज्य में किया जा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नशे का आदि बनाया जा रहा है, इस पर भी रोक लगाना चाहिए। रानापुर नगर में कई स्थानों पर ड्रग्स व नशीला पदार्थ युवाओं में परोसा जा रहा है जिससे कई युवा इससे बरबाद हो रहे हैं और भगोरिया हाट के दौरान हाट वाले नगरों में शराब की दुकानें बंद करवाने के लिए भी मांग की, ताकि उस दिन होने वाले कई अपराध रुक सकते हैं। ज्ञापन देने के दौरान जयस अध्यक्ष राकेश डामोर, ब्लॉक कार्यवाक अध्यक्ष गोविंद मेड़ा, ब्लॉक उपाध्यक्ष निलेश हटीला, ब्लॉक महामंत्री राकेश कटारा, मंडल अध्यक्ष कुंदनपुर प्रवीन कलारा, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप मेड़ा, राजेश डामोर, अनिल मेड़ा आदि उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |