Sunday, 14 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन |

विधानसभावार भाजपा संयोजक-विस्तारक की महती बैठक आयोजित
08, Mar 2024 2 years ago

image


लोकसभा संयोजक व विस्तारक ने कार्ययोजना से कराया परिचय

माही की गूंज, झाबुआ।

          रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर लोकसभा संसदीय क्षैत्र के सभी विधानसभा क्षैत्रो के संयोजक और विस्तारको की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस चुनाव में आप सभी के कार्यक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन आपकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के संकल्प और समर्पण से प्रचंड विजय रूप में सामने आएगा।

          उक्त विचार लोकसभा विस्तारक शिवलाल पाटीदार ने झाबुआ, अलीराजपुर और रतलाम जिले के विधानसभावार संयोजको और विस्तारको की महती बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ स्तरीय विजय, दीवार लेखन, लाभार्थी संपर्क, विधानसभा स्तरीय कार्यालय शुभारंभ, मंडल स्तर पर पूर्णकालिक विस्तारक निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में लोकसभा संयोजक किशोर शाह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय संगठन की रचना अनुरूप सभी संयोजकों और विस्तारको को कार्य सौंपते हुए आगामी दिनों की कार्य योजना से परिचय कराया। उन्होंने कहा आप सभी बूथ स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए विजय सुनिश्चित करे। 

           यह जानकारी लोकसभा मीडिया प्रभारी अंबरीष भावसार ने देते हुए बताया इस अवसर पर संयोजक-विस्तारक कल्याण सिंह डामोर, जयपालसिंह खरत (अलीराजपुर), हीरालाल शर्मा (जोबट), कमलेश दातला (थांदला), प्रमोद कोठारी, भंवरलाल डोडियार (सैलाना), हेमंत भट्ट, सुरेश चंद्र चौहान (पेटलावद), कन्हैयालाल पाटीदार, जीतू धाकड़ (रतलाम ग्रामीण) उपस्थित थे। बैठक पूर्व सभी पदाधिकारियों का स्वागत लोकसभा कार्यालय सहप्रभारी ओमप्रकाश राय व लोकसभा कार्यालय मंत्री पंडित महेंद्र तिवारी ने भाजपा गमछा पहनाकर किया। बैठक का संचालन लोकसभा कार्यालय प्रभारी अजय पोरवाल ने किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |