Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

राहुल गाँधी की 6 मार्च की न्याय यात्रा लोकसभा क्षेत्र रतलाम मे प्रवेश की तैयारियो को लेकर हुआ कांग्रेस का सम्मेलन
03, Mar 2024 2 years ago

image

लोकसभा चुनाव से पूर्व न्याय यात्रा से भाजपा बोखलाई- कांतिलाल भूरिया 

माही की गूंज, थांदला।

        कांग्रेस पार्टी देश की एकमात्र जनाधार वाली पार्टी है कांग्रेस क़े सर्वमान्य नेता राहुल गाँधी देश क़े विकासशील नेता है, ऊर्जावान नेता है। यही कारण है कि, केंद्र मे बैठी भाजपा की सरकार उनसे डरती है। राहुल गाँधी अन्याय क़े खिलाफ न्याय यात्रा लोकसभा क्षेत्र में 6 मार्च को प्रवेश कर रहे ही यात्रा मे सम्मिलित होने क़े लिये झाबुआ, अलीराजपुर जिले से हजारों की संख्या मे कार्यकर्त्ता पहुचेंगे। कांग्रेस पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव मे राहुल गाँधी क़े नेतृत्व मे मध्यप्रदेश की 29 सीटों मे से अधिकांश सीटों पर चुनाव जीतेगी। उक्त बाते पूर्व केबिनेट मंत्री कांतिलाल भूरिया ने स्थानीय मंडी परिसर मे थांदला, मेघनगर विकास खंड स्तरिय कांग्रेस कार्यकर्त्ता, पंच, सरपंच, पदाधिकारी क़े सम्मेलन मे कही। भूरिया ने कहा कि, 6 मार्च को दोनों ही जिले से रतलाम जाने क़े लिये बसें, जीप उपलब्ध रहेगी। सभी कार्यकर्त्ता प्रातः 10 बजे अपने, अपने क्षेत्र से तैयार रहे।

          कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस क़े जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि, राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ले कर मध्यप्रदेश मे खासा उत्साह है। लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश मे आई इस न्याय यात्रा से कार्यकर्त्ता मे जोश है।

            कार्यक्रम मे थांदला क्षेत्र क़े गाँधी, लोकप्रिय विधायक वीरसिंह भूरिया ने कार्यकर्त्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि, आज राहुल गाँधी की न्याय यात्रा को लेकर जो बैठक रखी गई है उसमे थांदला, मेघनगर क़े समस्त कार्यकर्त्ता, पदाधिकारी बाहुल्य संख्या मे उपस्थित है। विधानसभा चुनाव क़े पश्चात कांग्रेस पार्टी की यह पहली बैठक रखी गई है। बैठक मे इतनी ज्यादा संख्या मे कांग्रेस क़े नेता, कार्यकर्त्ता की मौजूदगी यह दर्शाती है कि जिले मे कांग्रेस पार्टी का ग्राफ बड़ा है एवं आने वाले दिनों मे लोकसभा क्षेत्र रतलाम, झाबुआ, अलीरापुर से से कांग्रेस पार्टी का सांसद ही प्रचंड बहुमत से विजय श्री होगा।

          कार्यक्रम को जिला संगठन मंत्री जसवंत भाबर, यामीन शेख, गेदाल डामोर, भुरू भाई, मेघनगर जनपद अध्यक्ष ललिता मुनिया, राजेश डामोर ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रकाश घोड़ावत, राजेश जैन, रमेश भटेवरा हरिनगर, सुधीर भाबर, कादर शेख व सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्त्ता, सरपंच, पदाधिकारी मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम कादर खान ने व आभार शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बरिया ने व्यक्त किया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |