Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

मोटर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह धराया
Report By: गौरव भंड़ारी 24, Jul 2020 6 years ago

image

गिरोह में 03 नाबालिक के साथ 6 आरोपो गिरफ्त में  एक फरार 

माही की गूंज , बामनिया

     पेटलावद थाना क्षेत्र की बामनिया चौकी अंतर्गत ट्यूवेल से पानी की मोटर ऒर केबल सहित अन्य सामान चुराने वाले चोर गिरोह बामनिया पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

    बामनिया  चौकी प्रभारी मोहनसिंह सोलंकी ने बताया कि, विगत दिनों बामनिया में चोरों ने 2 वारदात को अंजाम दिया जिसमें पहली घटना रेलवे फाटक बाहर अग्रसेन कॉटन फेक्ट्री की है 15 जुलाई की रात आरोपियो ने फैक्टरी के बाहर वाले खेत से ट्यूबवेल  की मोटर चोरी की , वही दूसरी वारदात खवासा रोड सातेर माँ कृपा ढाबे की है जहा 18 जुलाई को आरोपियो ने ढाबे के पीछे  खेत में  ट्यूबवेल की मोटर चोरी की ढाबे के संचालक ने सातेर के 2 आरोपियो के नाम शंका के आधार पर पुलिस को बताये थे।     

     चौकी प्रभारी ने बताया कि, दोनो जगह चोरी की वारदात में इन साथ आरोपियों का हाथ होना पाया गया जिसमें तीन नाबालिक भी शामिल है, मामले में मुख्य आरोपी सोहन पिता मईड़ा वसुनिया(19) ग्राम सातेर, रितेश पिता जालु अमलियार(19) सातेर, नीलेश पिता राणजी राणा(23) सातेर व 3 नाबालिक को भी मामले में गिरफ्तार किये गए है जबकि एक आरोपी गंगाराम मईड़ा भूरिया फरार है जिसकी तलाश जारी है। चोरी की गई ट्यूबवेल की मोटर व पाईप जप्त कर ली गई है, सभी आरोपी आदतन अपराधी ना हो कर पहली बार होल की मोटर चुराना बताया गया है आज दिनांक को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया है जहाँ से इन्हें जिला जेल भेज दिया गया। 

तीन दिन से चल रहा था मामला

     सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला तीन दिन से चौकी में चल रहा है चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपियों से सेटिंग की बात चल रही थी, वही पुलिस का कहना है कि, आरोपियों को पकड़ कर उनसे चोरी की सामग्री जप्त करने में समय लगा है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |