Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस ने ली बैठक
25, Feb 2024 2 years ago

image

बुराहनपुर, डेस्क न्यूज़।

          मध्य प्रदेश मे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा के प्रवेश पर यात्रा को अभुतपुर्व ऐतिहासिक बनाने और अधिक से अधिक कांग्रेसजनो की यात्रा में सहभागीता सुनिश्चित करने की तैयारी के सिलसिले में म.प्र. यात्रा की जिला प्रभारी श्रीमति सुनिता सकरगाये का आज दोपहर में बुरहानपुर आगमन हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिन्कु टाक की अध्यक्षता मे कांग्रेसजनो की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्रीमति सुनिता सकरगाय ने कहा कि, राहुल गांधी की यात्रा न्याय व सत्य की यात्रा है। जब देश मे अन्याय होता था तो कांग्रेस हमेशा पिडित के साथ खड़ी थी और आज जो हो रहा है उसमे अन्यायी के साथ सरकार और सत्ताधारी दल खडा है। उसी के विरुद्ध कांग्रेस की यह न्याय यात्रा है। राहुल गांधी जिस सामाजिकता के साथ राजनीति कर रहे है वह एक राजनितिक संत के समतुल्य है। 

           इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिन्कु टाक ने बताया कि, मध्य प्रदेश की बुरहानपुर सीमा पर जिस तरह से भारत जोडो यात्रा का ऐतिहासिक और अभुतपुर्व स्वागत किया गया था। उसकी तुलना में मध्य प्रदेश मे दुसरे चरण की हमारे नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा को ऐतिहासिक स्वरुप देने के लिए उन्होने अधिक से अधिक संख्या मे यात्रा मे उपस्थित होकर यात्रा मे सहभागी होने का कांग्रेस जनो को आव्हान किया। 

            पुर्व प्रवक्ता श्रीमति प्रिति सिग राठौर ने कहा कि, भाजपा राजनीति मे धर्म और भगवान राम का इस्तेमाल कर रही है और नफरत की राजनीति कर रही हैं यह भाजपा की दुर्बलता है। प्रेम व मोहब्बत से वैमनस्य के खिलाफ राहुल गांधी की न्याय यात्रा को को हम सब मिलकर सफल करेगे।

            इस बैठक मे पुर्व विधायक हमिद काजी, महिला नेत्री श्रीमती हर्ष देवडा, मीनाक्षी महाजन, गौरी शर्मा, सरिता भगत, नसरीन मर्चेट, निखिल खन्डेलवाल, सतिष अग्रवाल, फरिद काजी,डा तारिख, सुकलाल महाजन, शेख रुस्तम, ब्लाक अध्यक्ष चौकसे जगन्नाथ महाजन आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर परपुर्व विधायक शेराभैया, कैलाश यावतकर रियाजुलहक अंसारी, डॉ. हारुन, मुकेश बुगायोगिता इन्गले फरिद पार्षद सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |