Wednesday, 04 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

बिशप के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
18, Feb 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

          कैथोलिक डायसिस झाबुआ के नवनियुक्त बिशप पीटर रुमाल खराड़ी के अभिषेक के बाद थांदला पल्ली में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। पल्ली पुरोहित सहायक पुरोहित एवम पल्ली के सदस्यों युवाओं मैरिज कॉन्वेंट सिस्टर्स तथा प्रभुदासी सिस्टर्स ने स्वागत किया। इस अवसर पर फादर थोमस कैनेडी पल्ली पुरोहित, फादर पीटर कटारा, फादर बासिल डामोर, फादर प्रेम मुनिया एवं समाजजन उपस्थित थे स्वागत समारोह का संचालन राजेंद्र बारिया पल्ली सचिव ने किया। स्वागत समारोह पूर्व मिस्सा पूजा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य याजक नवनियुक्त बिशप पीटर रुमाल खराड़ी थे। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा, यह चालीसा काल है अर्थात प्रभु येशु के दुखभोग एवम मरण पर स्मरण करने और प्रार्थना उपवास और दान करने का समय है। हम उपवास और त्याग द्वारा बचत कर गरीब असहाय तथा पीड़ितों को दान करें।  मिस्सा पूजा में भक्तिमय भजन तथा गीत राजू और उनके दल द्वारा प्रस्तुत किया गया। अंत में पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने साभों का आभार माना।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |