Tuesday, 03 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

विद्यार्थी भगवान के साथ निकले भ्रमण पर
Report By: अरुण पाटीदार 18, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, करवड़। 

          पेटलावद विकासखंड के ग्राम करवड़ में विनायक एकेडमी स्कूल के द्वारा ग्राम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा  स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत प्रांगण होते हुए ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए गली मोहल्ले तक पहुंची। यात्रा में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी का किरदार निभाया गया। शोभा यात्रा में बच्चों ने भगवा वस्त्र धारण कर श्री राम ध्वज के साथ यात्रा निकाली। यात्रा में ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान श्री राम का पूजन पाठ कर स्वागत किया। यात्रा में डीजे, घोड़ी बग्गी के साथ स्कूली बच्चे राम भजनों पर अलग-अलग नृत्य प्रस्तुतियां देते नजर आए। स्कूल प्राचार्य राजू राजपूत के द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर स्कूल के बच्चों को अपने-अपने घर दिए लगाने का कहा गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |