Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पुलिस ने गोवध हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार
16, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, काकनवानी।

         13 जनवरी को मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम पिपला ढेबर में कुछ लोग गाय की हत्या कर गाय के मांस का हिस्सा कर रहे हैं। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओर एसडीओपी को सूचना से अवगत कराया गया। जिसके बाद हमराह फोर्स के रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान ग्राम पिपला पहुंचे जहां पर कुछ लोग गाय का मांस का बंटवारा कर रहे थे जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भाग गए। मौके से गाय का मांस करीब 10 किलो और एक खाल, एक कुल्हाड़ी, एक दराता, दो छुर्रे जप्त कर थाना काकनवानी लेकर आए और मौके से फरार 3 व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 15 / 2024 धारा 4, 6, 9 मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 का कायम कर विवेचना में लिया गया था। उक्त प्रकरण में घटना दिनांक से फरार आरोपीगण कालू पिता काला जाति मेड़ा निवासी ग्राम बाँडीशेरा, टीटू पिता नाना जाती भूरिया निवासी पीपला, बाबू पिता टीटू जाती भूरिया निवासी पीपला को आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

        उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तारा मंडलोई, एसआई शिवकुमार सिंह कुशवाह, एएसआई कंचन सिंह चौहान, एएसआई मनोहर सिंह भंवर, हैड कांस्टेबल 44 लोकेंद्र नायक, हैड कांस्टेबल 255 अरविंद बारिया, कॉन्स्टेबल सूचना संकलन 208 राहुल देव बर्मन, कॉन्स्टेबल 453 राहुल मकवाना, चालक कॉन्स्टेबल 452 सोबू डाबर का सहयोग रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |