Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

मध्य प्रदेश के 84 श्री संघ में एक साथ प्रतिष्ठा मुहूर्त की पत्रिका वितरण कर संघ एवं परिषद ने रचा इतिहास
16, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

         राजस्थान के जालोर जिले में जैनियों का प्रमुख आस्था स्थल भाण्डवपुर तीर्थ के प्रतिष्ठा महोत्सव दिनांक 5 फरवरी से 19 फरवरी तक वृहद पैमाने पर मनाया जा रहा है। इस प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका मध्य प्रदेश के 84 श्री संघ में एक साथ वितरण कर आमंत्रण देने का कठिन लक्ष्य श्री संघ एवं अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुग परिषद परिवार द्वारा पूर्ण करते हुए नया इतिहास रचा है। वर्तमान आचार्य गच्छाधीपति आचार्य श्री नित्यसेन सुरिश्वरजी, आचार्य श्री जयरत्न सूरीश्वरजी महाराज साहब के सानिध्य में 5 फरवरी से 19 फरवरी 2024 तक 16 दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रतिष्ठा महोत्सव के आमंत्रण पत्रिका का वितरण त्रिस्तुतिक श्री संघ के साथ-साथ अन्य स्थानकवासी व दिगंबर श्रीसंघ के वरिष्ठ जन, विधायक, सांसद एवं गणमान्य जन को दी गई। इसी श्रंखला में नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय सह मंत्री रूपेश पोरवाल को चार गांव का दायित्व दिया था उन्होंने अपनी टीम के साथ चारों गांव सारंगी, करवड़, बामनिया खवासा में सभी श्री संघों को आमंत्रण पत्रिका देकर भाडवपुर प्रतिष्ठा में आने का आमंत्रण दिया। आचार्य श्री जयंतसेन सुरेश्वर जी की समाधि स्थल भी भांडुपपुर में  वहां पर 52 जिनालय मंदिर का जीर्णोद्धार भी चल रहा है। थांदला में स्थानीय सकल जैन संघ को आमंत्रण पत्रिका देने के लिए मध्य प्रदेश त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश तातेड़ एवं मुकेश जैन नाकोड़ा ने आकर भांडुपपुर प्रतिष्ठा में आने का निमंत्रण दिया। थांदला मंदिर पर तोरण व फ्लेक्स महिला परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्णिमा पोरवाल एवं नम्रता जैन, ममता जैन, कविता जैन व प्रतिभा जैन द्वारा लगाये।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |