Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

मेरा गांव मेरी अयोध्या राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर करवड़ में उत्साह
Report By: अरुण पाटीदार 14, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, करवड़। 

         ग्राम करवड़ भी बन गया अयोध्या, सभी लोग मिलजुल कर अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे गांव को अयोध्या की तरह सजा रहे है। मेरा गांव मेरी अयोध्या के तहत पूरे गांव में हर घर पर गली मोहल्ले में मुख्य मार्ग पर भगवा ध्वज और श्री राम भगवान के ध्वज से सजाया जा रहा है। साथ ही अयोध्या से आए पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र के साथ घर-घर जाकर बांटे जा रहे हैं। निमंत्रण पत्र देने जा रहे भक्तों का घरों पर तिलक लगाकर एवं आरती उतार कर स्वागत किया जा हैं। सुबह की प्रभात फेरी में महिला-पुरुष एवं बच्चे बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। ठंड के मौसम में भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है साथ ही पूरे गांव में सभी जगह दीवारों पर राम नाम लेखन भी कर रहे हैं। करवड़ के समस्त ग्रामवासी मिलकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह मना रहे हैं। अगले सोमवार को संत प्रवचन, शनिवार को टू व्हीलर पताका वाहन रैली, रविवार को श्री राम चरित्र मानस कलश शोभा यात्रा के साथ सोमवार को भव्य शोभायात्रा एवं संगीत में भजन संध्या का आयोजन ग्राम में किया जाएगा।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |