Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

खवासा का बर्तन व्यापारी रतलाम निवासी आया कोरोना पॉजिटिव
23, Jul 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, खवासा

    आज सुबह से ही ग्राम में लोगों के बीच आपसी सूचनाओं पर चर्चा चलने लग गई थी कि, खवासा कुमार मोहल्ले में बर्तन का व्यवसाय करने वाला व्यापारी कोरोना पॉजिटिव आ गया है।  वहीं स्वास्थ्य विभागीय से अनभिज्ञ था गूंज ने खवासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर गुर्जर से चर्चा की जिन्होंने अपने उच्च अधिकारियों से चर्चा कर पुष्टि की कि, रतलाम निवासी खवासा का बर्तन व्यवसाय कोरोना पॉजिटिव आ गया है।  खवासा में उक्त व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव होने पर कई तरह की अफवाह भी सामने आई, स्वास्थ्य विभाग अनुसार उक्त व्यापारी रतलाम से 10-11 दिन से खवासा नहीं आया तो वही मोहल्ले वासियों का कहना है कि, उक्त व्यापारी ने एक सप्ताह से दुकान नहीं खोली है पर एक सप्ताह पहले तक प्रतिदिन रतलाम से करवड़ निवासी बाइक चालक के साथ बाइक पर आता था।  उक्त व्यापारी पॉजिटिव आने पर कुमार मोहल्ले के साथ ग्रामवासी भी हरकत में आ गए और यही चर्चा चल रही है कि, कहीं रिपोर्ट आने के एक सप्ताह पूर्व से व्यापारी कोरोना पॉजिटिव से संक्रमित हुआ होगा तो यहां पर न जाने कितने लोग इसके संपर्क में आए होंगे, स्वास्थ्य विभाग को भी उक्त प्रकरण को नजरअंदाज कर व्यापारी की ट्रैवलिंग हिस्ट्री तलाश कर सार्वजनिक करना आवश्यक है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |