Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कॉलेज चलो अभियान के तहत स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
06, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

         आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा संस्था प्रमुख डॉ. जीसी मेहता के मार्गदर्शन में "कॉलेज चलो अभियान" के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला एवं सीएम राइज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं से संपर्क किया गया। कॉलेज चलो अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. विजय मावी ने गांव की बेटी, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, आवास सहायता योजना, समस्त प्रकार के खेलों की महाविद्यालय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं की जानकारी देते हुए कहा कि, कॉलेज में विद्यार्थियों को  प्रवेश लेने हेतु मार्गदर्शन व प्रेरित करना एवं अधिक से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करें, अभियान का यहीं मुख्य उद्देश्य है। कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत डॉ. मनोहर सोलंकी ने ई-प्रवेश प्रक्रिया से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए उनकी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों के संतोषजनक जवाब दिए। ऑनलाइन प्रभारी से दिनेश मोरिया ने विभिन्न योजनाओं एवं परीक्षा संबंधित आवेदनों को ऑनलाइन भरने की जानकारी एवं इनमें बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाया। डॉ. छगन वसुनिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों  एवं इसके महत्व की जानकारी दी। डॉ. मीना मावी ने अजा/अजजा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु नि:शुल्क पुस्तक एवं स्टेशनरी की जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय के पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की बेहतरीन पुस्तक एवं संदर्भ ग्रंथ है,  जिसका लाभ विद्यार्थी ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त युवा उत्सव एवं विभिन्न प्रकार की साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रो. हिमांशु मालवीया ने स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ की गतिविधियों की जानकारी दी गई डॉ. पीटर डोडियार एवं प्रो. एस.एस. मुवेल ने महाविद्यालय में उपलब्ध खेल मैदान, नव निर्मित छः कक्षों तथा विद्यार्थियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, अध्यापन कक्षा में सीसीटीवी कैमरे द्वारा मॉनिटरिंग आदि की जानकारी दी गई।पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला के प्राचार्य मंगल सिंह नायक, व्याख्याता श्रीमती संजू त्रिपाठी, श्रीमती मनोरमा भाबर, अब्दुल कादिर, योगिता शर्मा तथा सी एम राइस शासकीय  बालक उमा विद्यालय थांदला के प्राचार्य श्रीमती सरिता ओझा, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |