Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, सीएम के पास 10 से ज्यादा विभाग
31, Dec 2023 2 years ago

image

देखिए किसे कौन सी मिली जिम्मेदारी...

भोपाल, डेस्क न्यूज़।

        मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कई दिनों के इंतजार के बाद विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम और 28 मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए गए हैं। ये ऐलान मुख्यमंत्री मोहन यादव की शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद हुआ है। इस बैठक में मंत्रियों के विभागों के आवंटन पर चर्चा की गई थी।

        मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय विभाग अपने पास रखे हैं। इनके अलावा ऐसे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री न सौंपे गए हों, वो भी सीएम के पास ही रहेंगे।


किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग...

• उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा: वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।

• उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग।

• कुंवर विजय शाह: जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग।

• कैलाश विजयवर्गीय: नगरीय विकास और आवास संसदीय कार्य मंत्री।

• प्रहलाद पटेल: पंचायत और ग्रामीण विकास श्रम मंत्रालय।

• राकेश सिंह: लोक निर्माण विभाग।

• करण सिंह: वर्मा राजस्व।

• उदय प्रताप सिंह: परिवहन, स्कूल शिक्षा।

• संपतिया उइके: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी।

• तुलसीराम सिलावट: जल संसाधन।

• एंदल सिंह कंसाना: किसान कल्याण और कृषि विकास।

• निर्मला भूरिया: महिला और बाल विकास।

• गोविंद सिंह राजपूत: खाद नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण।

• विश्वास सारंग: खेल और युवा कल्याण सहकारिता।

• नारायण सिंह कुशवाहा: सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण।

• नागर सिंह चौहान: वन पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण।

• प्रद्युम्न सिंह: तोमर ऊर्जा।

• राकेश शुक्ला: नवीन एव नवकरणीय ऊर्जा।

• चेतन कश्यप: सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम।

• इंदर सिंह परमार: उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार।

• कृष्णा गौर: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतू और अर्ध घुमंतु कल्याण।

• धर्मेंद्र सिंह लोधी: संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व।

• दिलीप जायसवाल: कुटीर और ग्राम उद्योग।

• गौतम टेटवाल: तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार।

• लखन पटेल: पशुपालन एवं डेयरी।

नारायण सिंह पवार: मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास।

• नरेंद्र शिवाजी पटेल: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।

• प्रतिमा बागरी: नगरीय विकास एवं आवास।

• दिलीप अहिरवार: वन पर्यावरण।

• राधा सिंह: पंचायत एवं ग्रामीण विकास।


        बीते दिनों मोहन यादव सरकार के मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण में सबसे ज्यादा पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी वर्ग के मंत्रियों ने शपथ ली थी। मोहन सरकार के 24 में से 12 मंत्री ओबीसी वर्ग से हैं। इसके अलावा बाकी के बचे मंत्री अलग-अलग वर्गों से आते हैं।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |