Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

रफ्तार ने ली फिर एक जान, भैरव घाट पर हादसे में महिला की मौत
24, Dec 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

        थांदला-पेटलावद मार्ग पर भैरव घाट के समीप पुनः 1 यात्री बस हादसे का शिकार हुई। शनिवार-रविवार दरमियानी रात में तकरीबन 3 बजे एसएन ट्रेवल्स की बस क्रमांक एन एल 01 डी 2092 जो की उज्जैन से राजकोट का रही थी। जिसमे यात्रियों में कई मध्य प्रदेश के मजदूर सवार थे। पलटी खा गई जिसमे 1 युवती टीना उम्र 23 वर्ष निवासी बदवास जिला आगर की मौत हो गई तो वही कई यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थांदला से पुलिस बल एवं 108 घटनास्थल पर पहुंची वह घायलों को सिविल हॉस्पिटल थांदला लाया गया। स्थानीय सामाजिक संस्थाएं घायलों की मदद हेतु आए। ड्राइवर व कंडक्टर व स्टाफ फरार हो गए है। थांदला थाने में मामला दर्ज किया गया।

कब तक रफ्तार और अंध गति लेती रहेगी यात्रियों की जान 

         रात्रि में चलने वाली यात्री बसें एवं ट्रेवल्स खाली मार्ग देखकर अंध गति से घाट क्षेत्र एवं अंचल से गुजरती है। इसी कारण से भैरव घाट व अन्य अंधे मोड़ों पर दुर्घटनाओं का शिकार होती है। रात्रि में पुलिस गस्त एवम चेकिंग के अभाव में ये ट्रेवल्स बसे सामने से आने वाले कई वाहनों को भी संतुलित कर देती हैं, जो की कई दुर्घटनाओं का कारण भी बनती है। कई बार शांति समिति की बैठक में भी उक्त बातों को उठाया गया परंतु पुलिस विभाग द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया। नगर की समस्त सामाजिक संस्थाएं जो कि उक्त दुर्घटना के पश्चात मौके पर पहुंची उन्होंने पुलिस से अपील करी है कि वह रात्रि में चलने वाले सभी वाहनों को गति नियंत्रित करने हेतु आदेशित करें।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |