Tuesday, 30 ,April 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण, आंखें मूंद कर बैठे जिम्मेदार पीएचई विभाग के अधिकारी | विद्युत विभाग की लापरवाही कहे या अनभिज्ञता, सिंचाई के लिए उपयोग मे आने वाली विद्युत लाइन की चपेट में आई दो भैंस की मौत | विपरीत परिस्थितियों के बावजूद गांव की बेटी ने मारी बाजी, कक्षा 12वीं में अर्जित किए 91 फीसदी अंक | कांग्रेस को लगा बड़ा झटका कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल | बंदर के आतंक से न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले परेशान | भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा | भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर चतुर्विद संघ ने प्रभातफेरी निकाल कर दिया सत्य अहिंसा का संदेश | एक कदम स्वच्छता अभियान की तहत सैफुद्दीन भाई का ऐलान | सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया प्रतियोगिता में भाग | बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन | कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, जिले के 15 निजी स्कूलों पर 2-2 लाख रु. का जुर्माना अधिरोपित | बमनाला में दिलाई गई मतदान करने की शपथ | थांदला माटी के संत 108 श्रीपुण्यसागरजी महाराज 19 वर्षों बाद करेंगें थांदला में मंगल प्रवेश, संघजनों में अपार उत्साह | ईद-उल-फितर की नमाज में उठे सैकड़ों हाथ, देश में अमन चैन, एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं | ईदगाह से नमाज अदा कर मनाया ईद उल फितर का त्योहार, दिनभर चला दावतों का दौर | आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी | श्री सिद्धेश्वर रामायण मंडल ने किया गांव का नाम रोशन | नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के भ्रत्य को अर्पित की श्रद्धांजलि | चुनरी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत | रक्तदान कैंप का हुआ आयोजन |

कलाल समाज के आराद्य्य देव का जन्मोत्सव पंच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के साथ धूम-धाम से मनाया...
20, Nov 2023 5 months ago

image

हरभक्त के मन में है सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान-अर्चना जयसवाल

शिक्षा ही जीवन का आधार, जो करती है सबके सपनो को साकार-साक्षी शिवहरे व रिंपल राय

माही की गूंज झाबुआ।

          मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ-अलीराजपुर द्वारा आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहू अर्जुन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय हवनात्मक शतचंडी नवकुंडी महायज्ञ मेवाड़ा कलाल समाज मांगलिक भवन मिंडल झाबुआ में आयोजित किया गया। मेवाड़ा कलाल समाज के अध्यक्ष दाड़मचंद लोदवाला ने जानकारी देते हो बताया कि, 15 नवंबर से प्रारंभ हुआ हवानात्मक शतचंडी महायज्ञ कार्यक्रम 19 नवंबर को 1 लाख 11 हजार आहुति कर पूर्णाआहुति के साथ, पूर्ण विधि विधान से यज्ञ कर पंडित विश्वनाथ शुक्ला झाबुआ के मुखारविंद से मंत्रोउचार के साथ रविवार को पूर्ण हुआ । इस यज्ञ में मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ-अलीराजपुर के कुल 18 यजमान सपत्निक यज्ञ के  लाभार्थी रहे।

सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव में 5 दिनों तक अलग-अलग आयोजन हुए

         समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष धन्नालाल बसेर एवं ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चंदूलाल पडियार ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रथम दिवस में शतचंडी यज्ञ प्रायश्चित कर्म दशा विधि स्नान हिमाद्री व दीपावली मिलन समारोह के साथ चेयर रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई ।द्वितीय दिवस गंगाजल भर के विधिविधान से यज्ञमंडप में प्रवेश के साथ रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

          तृतीय दिवस नित्य पूजन हवन एवं शाम को सिद्धेश्वर रामायण मंडल काकनवानी द्वारा सुंदरकांड का शानदार आयोजन किया गया। चतुर्थ दिवस नित्य पूजन हवन के साथ शाम को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान के जन्म उत्सव में निशान यात्रा दो पहिया वाहन रैली का आयोजन शनिवार को झाबुआ नगर के मुख्य मार्ग पर शोभा यात्रा के रूप में किया गया। देर शाम को आदिशक्ति मां जगदंबा की आराधना में मेवाड़ा कलाल समाज की महिला मंडल ने डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें 11 से अधिक महिलाओं को बेस्ट डांडिया अवार्ड से कलाल समाज की डांडिया निर्णायक जज भगवती नाडोल गुजरात व राजकुमारी कलाल दाहोद ने प्रतिभागियों को अवार्ड से सम्मानित किया।पंचम दिवस रविवार को उत्तर पूजन व पूर्णाहुति के साथ कलाल समाज के आराध्यदेव भगवान सहस्त्रबाहू अर्जुन के जन्मोत्सव के उपलक्ष में प्रतिभा सम्मान मंचीय आयोजन आयोजित किया गया। समाज के इस विशाल आयोजन में दिनेश मोहनलाल सोलंकी थांदला द्वारा उनके काका श्री स्वर्गीय  नारायणलाल जी  झालोद वालों की स्मृति में पांच दिवसी महाभोजन प्रसादी की व्यवस्था आयोजन के मुख्य भामाशाह बन कर  की गई।

सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजन में अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी विशेष रूप से रहे उपस्थित

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव व प्रतिभा सम्मान में अखिल भारतीय स्तर के समाजसेवी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। समाज के सचिव एजनलाल भानपुरिया, सहसचिव अंकित सोंलकी व ट्रस्ट के सचिव जीवनलाल पडियार ने जानकारी देते हुए बताया कि, पूज्यपात महंत  दयाराम दास जी महाराज सिद्धपीठ हनुमत आश्रम पीपलखुटा, मुंबई से फिल्म डायरेक्टर मुकेश आर. चौकसे, फिल्मी कलाकार सुश्री प्रीति चौकसे,नेशनल न्यूज़ चैनल की एंकर नोएडा नई दिल्ली से इंदौर की बेटी सुश्री साक्षी शिवहरे,आधार कार्ड के जनक सुनील जायसवाल इंदौर, मिस इंडिया दिवा अवार्ड की फस्ट विनर सुश्री रिंपल राय मुंबई, राजस्थान कलाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल पारेता कोटा, अखिल भारतीय सर्ववर्गीय  जायसवाल महासभा संयोजक अर्चना जायसवाल इंदौर, भारतीय जायसवाल , महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल इंदौर, सर्ववर्गीय जयसवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय सीहोर, मेवाड़ा पोरवाल कलाल समाज के अध्यक्ष श्रीमान धन्नालाल पोरवाल उज्जैन, महेंद्र जायसवाल भारती कलचुरि एकता रतलाम, मनोज जायसवाल जिला अध्यक्ष सहित सूरज जायसवाल ,सचिन चौकसे प्रभु चौकसे, कुशलगढ़ परिक्षेत्र से वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश पडियार, उपाध्यक्ष राजेश सोलंकी, बांसवाड़ा कलाल समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्तर के  ट्रस्टी हरीश पटेल सेनावासा, मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ ट्रस्ट अध्यक्ष शांतिलाल पडियार एवं मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ-आलीराजपुर परिक्षेत्र  के अध्यक्ष दाड़मचंद लोदावला आयोजन में विशेष अतिथि रहे। उपस्थित मंचासीन अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करके विधि विधान से पूजा की गई। स्वागत भाषण मेवाड़ा कलाल समाज के अध्यक्ष दाड़मचंद ने दिया। मेवाड़ा कलाल समाज मांगलिक भवन ट्रस्ट की शुरू से प्रगति कार्य तक की जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष शांतिलाल पडियार द्वारा दी गई। समाज मे बेहतर व्यवसाय, उच्च शिक्षा, सामाजिक नियमों का पालन,सभी को एकजुट रहने की बात मंचासीन अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में कही गई। मेवाड़ा कलाल समाज महासभा एवं ट्रस्ट मंडल द्वारा कलाल समाज झाबुआ-आलीराजपुर परिक्षेत्र की परिवार परिचय पत्रिका "पहल" का भी विमोचन  अतिथियों द्वारा किया गया। आपको बता दें कि, पहल में सामाजिक संदेश के साथ झाबुआ-अलीराजपुर रतलाम परिक्षेत्र के प्रत्येक परिवार की फोटो सहित जानकारी (बायोडाटा) उपलब्ध है, जिसका विमोचन शानदार तरीके से किया गया।


भोजन झूठा ना जाए - महिला मंडल ने दिखाया नवाचार

         उक्त सामाजिक आयोजन में  कलाल समाज की  मेघनगर इकाई महिला मंडल द्वारा थाली में भोजन झूठ ना जाए इसके लिए एक नवाचार प्रस्तुत किया गया, जिसकी हर किसी ने सराहना की। मेघनगर कलाल महिला मंडल ने बताया कि, हमारे वैष्णव धर्म मे शास्त्र के अनुसार थाली में जूठा भोजन छोड़ना मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। ऐसा करने से स्वयं व समाज की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है, साथ ही घर आती लक्ष्मी भी रूठ कर चली जाती है,थाली में जूठा भोजन छोड़ने से व्यक्ति पाप का भागी बनता है, इसलिए थाली में खाना उतना ही लेना चाहिए जितना खा सकें और कोशिश करें कि कभी भी खाना व्यर्थ न हो व समाज को नई सिख दी । साथ ही भोजन शाला का सुव्यवस्थित संचालन प्रकाश (पोपटलाल) पडियार एवं जितेंद्र बेसर सारंगी, कीर्तिश लालू पडियार कुशलगढ़ व समाज के अन्य सदषयो ने किया।

इन बच्चों का हुआ प्रतिभा सम्मान, इनका रहा  विशेष सहयोग

          मेवाड़ा कलाल समाज एवं युवा कोर कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में वर्ष 2022 व 23 में बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 एवं 12 में 85% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों का मेवाड़ा कलाल समाज द्वारा मेघावी  प्रतिभा सम्मान किया गया। प्रतिभा सम्मान में चाहत भटेवरा पिता गजेंद्र भटेवरा कल्याणपुर , खुशी पिता दीपक भानपुरिया झाबुआ, भूदेव पिता महेंद्र भानपुरिया झाबुआ, माही पिता दिनेश सोलंकी थांदला,  कशिष पिता योगेश पडियार कुशलगढ़, पार्थ बसेर पिता अश्विन बसेर काकनवानी, अक्षरा पडियार पिता मनीष पडियार कुशलगढ़,चहेती  पिता मनीष पडियार कुशलगढ़,चेष्ठा पिता अजीत प्रसाद चौहान रतलाम, रुचिता पिता महेश भटेवरा राणापुर, ध्वनि  पिता मनीष पडियार कुशलगढ़,तनीस पिता मनोज चौहान काकनवानी,  दृष्टि पिता नवीन बसेर चंद्रशेखर आजाद नगर (अलीराजपुर), युक्ति पिता हेमेंद्र भानपुरिया पेटलावद , तन्वी पिता धर्मेंद्र जायसवाल चंद्रशेखर आजाद नगर , तपस्या पिता धर्मेंद्र जायसवाल चंद्रशेखर आजाद नगर(अलीराजपुर) ,मनिष्का पिता रविप्रकाश पडियार झाबुआ, कुमारी एतिस्योपना पडियार कसारवाडी, श्री पिता धर्मेंद्र जायसवाल अलीराजपुर  को कक्षा 10 वीं एवं 12वीं में प्रवीण सूची में नाम दर्ज करवाने पर कलाल अलंकरण से सम्मानित किया गया। आयोजन में विशेष रूप से समिति के अध्यक्ष दाड़मचंद लोदावला, कार्यवाहक अध्यक्ष धन्नालाल बसेर, उपाध्यक्ष देवकुमार (गौराम) पडियार, उपाध्यक्ष नंदलाल चौहान , उपाध्यक्ष शंकरलाल सोलंकी,  अंबालाल भटेवरा, सचिव एजनलाल भानपुरिया,  सहसचिव अंकित सोलंकी, भूपेंद्र भानपुरिया , ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष शांतिलाल पडियार, कार्यवाहक अध्यक्ष चंदूलाल पडियार, , ट्रस्ट सचिव जीवनलाल पडियार , रमेश चंद्र भटेवरा हरीनगर, कोषा अध्य्क्ष निहालचंद पडियार ,  वरिष्ठ समाजसेवी भूपेंद्र भानपुरिया व राहुल भानपुरिया सहित समस्त 14 वार्ड पार्षदो व समाजनो का विशेष सहयोग रहा । उक्त समस्त आयोजन का मंच संचालन सु- मधुर आवाज में निलेश भानपुरिया मेघनगर ने किया। आभार मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ-आलीराजपुर परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष देव कुमार पडियार ने माना।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |