Friday, 12 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन |

खवासा में रहा करीब 80 प्रतिशत मतदान...
17, Nov 2023 2 years ago

image

वृद्ध कमला बाई चौपड़ा 81 वर्ष को मतदान हेतु बीएलओ मतदान करवाने ले जाते हुए

माही की गूंज, खवासा

    विधानसभा चुनाव 2023 हेतु मतदाताओं ने अपनी पूरी ऊर्जा दिखाते हुए बढ़-चढ़कर मतदान किया। जिसमें युवा से लेकर महिला एवं वृद्ध जनों ने भी अपने मतदान के अधिकारों का उपयोग कर मतदान किया। बड़ी बात यह देखी गई कि, मतदाता मतदान करने के बाद भी मोन ही रहे। मतदाताओं का मोन रूलिंग विधायक के विपरीत जाता है या फिर सरकार के विपरीत यह तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा।

     थांदला विधानसभा की बड़ी पंचायत ग्राम खवासा में बूथ क्रमांक 144 एवं 146 पिक बूथ होकर मतदान कर्मी महिलाएं थी। वही 145 व 147 बूथ पर दो-दो महिलाएं व दो-दो पुरुष मतदान कर्मी थे। मतदान दल ने  मॉकपोल के साथ ही पूरा मतदान नियमित व सुचारू रूप से संपादित किया। महिला मतदान कर्मी में बड़ा उत्साह मतदान करवाने का दिखाई दे रहा था और महिला मतदान कर्मी अपनी याददास्ता को कायम रखने के लिए सेल्फी एवं फोटो खिंचवाने में भी अपनी उत्सुकता मतदान के पूर्व व बाद में दिखाई दी। वही वही जब मतदान करवाने हेतु 16 नवंबर को मतदान दल जब बूथ पर पहुंचा तो उनका स्वागत भी स्थानीय सरपंच गंगाबाई एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया।

    खवासा के मतदान केंद्र 144 में 929, 145 में 597 व अन्य एक, 146 में 852, 147 में 640 कुल 3019 मतदाता थे। जिसमें 1141 महिलाएं, 1258 पुरुष व एक तृतीय लिंग मतदाता ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर कुल 2400 ने अपना मतदान का प्रयोग किया जिसका 79.49 प्रतिशत कुल मतदान रहा।

    पुलिस दल ने भी मतदान के दौरान पूरी सक्रियता के साथ ड्यूटीरत रहे। वही मतदान के दौरान बूथ पर माइक्रो अब्जवर, जो मतदान के दौरान मतदान की स्थिति व मतदान प्रतिशत की जानकारी समय-समय पर लेने आना होता है लेकिन वह पूरे मतदान के दौरान नहीं आए, जिसके कारण मतदान दल ने उनकी उपस्थिति को निल दिखाया।

महिला मतदान कर्मी अपनी याददास्ता को कायम रखने के लिए कुछ इस तरह से फोटो खिचवाते हुए


मतदान हेतु पंहुचा दल का सरपंच व आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता स्वागत करते हुए


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |