Wednesday, 02 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

मतदान सामग्री के साथ मतदान दल का प्रस्थान
16, Nov 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ

    विधानसभा निर्वाचन 2023 कार्यक्रम अनुसार 16 नवंबर को मतदान दलों को निर्धारित समय अनुसार सुबह 7 बजे स्थानीय शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ में सामग्री का वितरण कार्य प्रारंभ किया गया। तीनों विधानसभा क्षेत्र हेतु सामग्री का वितरण पॉलिटेक्निक कॉलेज में ही किया गया।

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा बताया गया कि, इस बार कुल 75 पिंक बूथ रखे गए है, जो तीनों विधानसभाओ में 25-25 विभाजित है एवं 301 मिक्स बूथ है, जिसमे महिला एवं पुरूष कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस बार भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एक नई पहल की गई है जिसमे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 1 बूथ दिव्यांग के लिए रखा गया है, इसमें दिव्यांग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में कुल 10 आदर्श मतदान केंद्र है जिसमे विधानसभा क्षेत्र 193-झाबुआ में 2, 194- थांदला में 4 एवं 195- पेटलावद में 4 है।

    विधानसभा निर्वाचन- 2023 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र- 193 झाबुआ में कुल 312749 मतदाताओ में 155516 पुरूष, 157216 महिला एवं 17 अन्य मतदाता। विधानसभा क्षेत्र- 194 थांदला में कुल 265424 मतदाताओ में 132289 पुरूष, 133129 महिला एवं 6 अन्य मतदाता इसी प्रकार  विधानसभा क्षेत्र- 195 पेटलावद में कुल 288592 मतदाताओ में 143358 पुरूष, 145226 महिला एवं 8 अन्य मतदाता है । इस प्रकार जिले में कुल 866765 मतदाताओ में कुल 4,31,163 पुरूष, 4,35,571 महिला एवं 31 अन्य मतदाता है।

    कलेक्टर द्वारा मतदान सामग्री स्थल का निरीक्षण कर सभी मतदान दलों को सफल निर्वाचन करवाने हेतु शुभकामनाए दी गई।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |