Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पुलिस ने भारी संख्या बल के साथ नगर में निकाल चुनावी फ्लैग मार्च
03, Nov 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, बड़नगर।

          उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस एक्शन के मोड में नजर आ रही हैं। शुक्रवार को शहर के प्रमुख भीड़ वाले चौराहे पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें भारी संख्या मे पुलिस बल शामिल हुए। दिवाली पर्व और आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बड़नगर पुलिस थाना प्रभारी मनीष दुबे और बड़नगर एसडीओपी महेन्द्र सिंह परमार के नेतृत्व मे बड़नगर की महिला पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और सीआरपीएफ की महिला कंपनी द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शक्ति मार्च निकाला गया, जो पुलिस थाने से शुरू होकर डाबरी चौक, धान मंडी, गांधी चौक, नयापुरा होते हुए संगम चौक पर समाप्त हुआ। आने वाले दिवाली पर्व को लेकर उज्जैन महिला पुलिस ने शक्ति मार्च निकाला। महिला पुलिस द्वारा शहर की बालिकाओं एवं महिलाओं में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना जागृत करने हेतु यह मार्च शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाला गया। सीआरपीएफ महिला कंपनी के आधिकारी, उज्जैन जिले के महिला निरीक्षक, उप निरीक्षक, सूबेदार, पुलिस लाईन एवं थानों का महिला बल सम्मिलित था।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |