Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

तीनो विधानसभा में नाम निर्देशन जमा करने की अंतिम तारीख तक 42 फॉर्म हुए जमा
30, Oct 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ।

         भारत निर्वाचन आयोग के विधानसभा निर्वाचन 2023 के घोषित कार्यक्रम अनुसार नाम निर्देशन प्रक्रिया के अंतिम दिन जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नाम निर्देशन प्राप्ति की स्थिति इस प्रकार रही। 193 -झाबुआ विधानसभा में बालु निनामा द्वारा बहुजन समाज पार्टी से, अमरा भाबोर द्वारा निर्दलीय, अमरु मोहनिया द्वारा निर्दलीय, भानुसिंह भूरिया द्वारा भारतीय जनता पार्टी, कमलेश सिंगाड़ द्वारा आम आदमी पार्टी, कुवरसिंह डामोर द्वारा निर्दलीय एवं गब्बरसिंह द्वारा भारतीय आदिवासी पार्टी से नाम निर्देशन जमा किया गया।    

         194 -थांदला विधानसभा में उदेसिंह मचार द्वारा निर्दलीय, बाबु डामोर द्वारा निर्दलीय, तानसिंह मईडा द्वारा निर्दलीय, तोलसिंह भूरिया द्वारा जनता दल (यू), ओमप्रकाश कटारा द्वारा इण्डियन नेशनल कांग्रेस, इलियास द्वारा बहुजन समाजपार्टी, वीरसिंह भूरिया द्वारा इण्डियन नेशनल कांग्रेस एवं मनीष मुनिया द्वारा भारतीय ट्रायबल पार्टी से नाम निर्देशन जमा किया गया।

        195- पेटलावद में आम आदमी पार्टी से कोमलसिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से वालसिंह मैडा, भारतीय जनता पार्टी से निर्मला भूरिया, जनता दल (यूनाईटेड) से रामेश्वर सिंगार, निर्दलीय से सतन कटारा, निर्दलीय से बालूसिंह गामड एवं निर्दलीय से प्रेम भूरिया द्वारा नाम निर्देशन जमा किया गया। 

        विधानसभा क्षेत्र 193 - झाबुआ में 6 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन फार्म जमा किए गए। विधानसभा क्षेत्र 194 - थांदला में 8 अभ्यर्थी के द्वारा जमा किया गया, इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 195- पेटलावद में 7 अभ्यर्थियो के द्वारा जमा किए गए।

          इस प्रकार नाम निर्देशन से प्रारंभ से आज अंतिम  दिनांक तक विधानसभा क्षेत्र 193 - झाबुआ में कुल 14, विधानसभा क्षेत्र 194 – थांदला में कुल 12 एवं 195- पेटलावद में 16 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन फार्म जमा किए गए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |