Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

जमींन विवाद में पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से जान लेवा हमला
16, Oct 2023 2 years ago

image


माही की गूंज, खवासा/भामल।

           थांदला थाने की खवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम परवाड़ा में पिता व पुत्र पर करीब शाम साढ़े 7 बजे धारदार हथियार से जान लेवा हमला किया गया। जिसमे से एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। प्राथमिक जानकारीनुसार प्रथम दृष्टिया उक्त जानलेवा हमला जमींन विवाद को लेकर किया गया बताया जा रहा है।

           उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना के करीब 1 घंटे में करीब साढे 8 बजे घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने धारदार हथियार से घायल हुए राजू पिता जालू डामर व जालू पिता भुरजी डामर को एक निजी वाहन से थांदला उपचार हेतू ले जाया गया है। ग्रामीणों ने माही की गूंज को जानकारी देते हुए बताया कि, ग्राम के ही गामड़ परिवार से किसी जमीन को ले कर विवाद चल रहा था। जिसके लिए उक्त जानलेवा हमला किया गया है। उक्त जानलेवा हमले में घायल हुए पिता-पुत्र के साथ परिवार, परवाड़ा से राजस्थान के बड़ी सरवा जाने वाले कच्चे मार्ग की और ग्वालिया वाले खेत में सोयाबीन काट रहे थे कि, गामड़ परिवार के कुछ व्यक्तियों ने दोनों पिता-पुत्र पर तलवार से जान लेवा हमला कर दिया। परिवार की महिलाओं द्वारा बचाव-बचाव कर चिल्लाने पर हमलावर भाग निकले। जिसके बाद मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी।

           मामले में खवासा चौकी प्रभारी रज्जत सिंह गणावा ने बताया कि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर जाने के लिये रवाना कर दी गई थी। उपचार हेतु घायलो को थांदला लेजाया गया है। आगे की जानकारी मामला दर्ज होने के बाद ही पता चलेगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |