Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

पुलिस को धत्ता बता कर बदमाशों ने सुने मकान के चटकाए ताले
12, Oct 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

          थांदला रोड समीपवर्ती ग्राम थांदला रोड में बदमाशों ने पुलिस गस्त को धता बताकर दो सूने मकान, जिसमे एक मोबाइल दुकान जो सीसीटीवी कैमरे से लैस थी ताले चटका कर चोरी का प्रयास किया। किंतु मोबाइल दुकान पर उन्हें सफलता नहीं मिली। घटना से आहत परिजनों ने बताया कि, बदमाशों ने पुलिस के सेवानिवृत परिवार को निशाना बनाते हुए सेवानिवृत हेड कांस्टेबल स्वर्गीय मोहर सिंह पाल के छोटे बेटे के सुने आवास को निशाना बनाते हुए घर में ताला तोड़ प्रवेश कर घर में रखी कुछ नगदी राशि व नित्य उपयोगी सामान ले जाने के साथ कुछ कपड़े व सामान बिखरे कर  वही रेलवे कॉलोनी के कर्मचारियों के आवास का भी ताला तोड़कर बदमाश ने रखी सामग्री को ले जाने में सफल रहे। वहीं झाबुआ रोड पर मोबाइल दुकान जो सीसीटीवी कैमरे से लैस थी उसका कैमरे को क्षतिग्रस्त कर बदमाश दुकान का ताला तोड़ प्रवेश करने वाले थे कि, पुलिस के आने व परिजनों के जग जाने पर बदमाश भाग खड़े हुए। नवागत चौकी प्रभारी भले ही चोरी की वारदात को पकड़ने का दावा कर रहे हैं। किंतु रेलवे स्टेशन होने से बदमाश ट्रेन के रास्ते भाग गए हो यह कयास भी लगाए जा रहे हैं। देखना होगा कि, आचार संहिता लागू होने के साथ ही स्थानीय पुलिस अपराधियों पर कितना अंकुश लगा पाएगी। उक्त चोरी की वारदात से व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश भी व्याप्त है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |