Monday, 15 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन |

इस बार लोकतंत्र उत्सव के साथ मनाए जा रहे तीज त्यौहार, गरबा पंडाल से लेकर जगमगाएंगे दीवाली के दिए
Report By: जगदीश प्रजापत 12, Oct 2023 2 years ago

image

आचार संहिता के साथ मनेगा नवरात्र, दशहरा, दीपावली, नवरात्रि में एक तरफ प्रचार तो दूसरी तरफ गरबे की धूम...

माही की गूंज, बरवेट। 

         विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। आगामी 17 नवंबर को प्रदेश में मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इस बीच तीज-त्यौहार की रौनक रहेगी। चुनाव से ठीक पहले जहां दीपोत्सव है तो इससे पहले अक्टूबर में नवरात्र में गरबे की गूंज सुनाई देगी। ग्राम बरवेट सहित अंचल में नवदुर्गा की भक्ति के महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। पंडालों में माता की स्थापना के साथ गरबा पांडाल तैयार हो रहे हैं। इधर प्रशासन ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है।

त्यौहार की रंगत शुरू

          त्यौहार की शुरुआत 15 अक्टूबर नवरात्र पर माता रानी की घट स्थापना के साथ होगी। डेड माह के मध्य नवरात्र, विजयादशमी, शरद पूर्णिमा, करवा चौथ है। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत 10 नवंबर से होगी। बरवेट सहित ग्रामीण अंचल में रात्रि में गरबा उत्सव मनाते हैं। यहां नवरात्र के दौरान नौ दिन के लिए तैयारी शुरू हो जाएगी। गरबा उत्सव के दौरान मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़़ती है। 

गरबा उत्सव आयोजन पर रहेगी नजरें

          आचार संहिता के कारण नवरात्र में गरबा पांडालों से लेकर आयोजन स्थल पर प्रशासन खास निगाह रहेगी। जानकारी अनुसार पुलिस प्रशासन ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे गरबा उत्सव आयोजन की जानकारी जुटा रहा है। आयोजनकर्ताओं को माता की स्थापना से लेकर गरबा आयोजन की अनुमति लेनी पड़ सकती है। वही रात्रि में लाउडस्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध का ध्यान रखना होगा। गरबा उत्सव में लाउड स्पीकर उपयोग की अनुमती का समय क्या रहेगा ये जिला कलेक्टर की गाइड लाइन जारी होगी उसके हिसाब से समय निर्धारित होगा। प्रतिबंध की अवधि में उपयोग पाए जाने पर लाउड स्पीकर को जब्त किए जा सकते है।

आचार संहिता में त्यौहार

- 15 अक्टूबर को नवरात्र स्थापना

- 22 अक्टूबर दूर्गा पूजा अष्टमी

- 23 अक्टूबर दूर्गा महानवमी पूजा

- 24 अक्टूबर को विजयादशमी

- 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा

- 01 नवंबर करवा चौथ

- 10 नवंबर धनतेरस

- 11 नवंबर त्रयोदशी

- 12 नवंबर दीपावली

- 13 नवंबर अमावस्या

- 14 नवंबर गोवर्धन पूजा

- 15 नवंबर भाईदूज, बिरसामुंडा जयंती

- 16 नवंबर से छठ उत्सव

- 17 नवंबर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान।

आयोजन की जानकारी देना होगी

          त्यौहार ओर चुनाव एक साथ है इसको लेकर पेटलावद एसडीएम अनिल कुमार राठौर ने बताया कि, आचार संहिता के साथ त्यौहार मनाए जायेगे। आयोजन करता को गरबा उत्सव आयोजन की जानकारी संबंधित थाने में देना होगी। साथ ही डीजे बजाने की गाइड लाइन जिला कलेक्टर द्वारा जारी की जाएगी। जारी गाइड लाइन के हिसाब से ही तीज त्यौहार मनाए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |