Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

महापुरुषों को याद कर कांग्रेस ने मनाई गांधी जयंती
02, Oct 2023 3 years ago

image

महाविद्यालय परिसर पर एनएसयूआई ने मनाई गांधी जयंती

माही की गूंज, थांदला।

         ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी थांदला द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गेंदाल डामोर ने कहा कि, महात्मा गांधी जी के विचार हम सबके लिए पथ- प्रदर्शन करते आए हैं। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के प्रति समर्पित कर दिया। अहिंसा का रास्ता अख्तियार कर विश्व को एक नई दिशा प्रदान की। उनके योगदान के कारण ही आज सम्पूर्ण विश्व अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मना रहा है। आज हम उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी।

          इस अवसर पर युकां विधानसभा अध्यक्ष राजेश गेंदाल डामोर, पूर्व पार्षद असगर पटवारी, पार्षद सुधीर भाबोर, शहर युकां अध्यक्ष विरेन्द्र बारिया, उपाध्यक्ष रितेश भाबोर, युवा नेता हरिश पंचाल,शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक मोरिया, श्याम मोरिया, पूर्व सरपंच रालू वसुनिया, रमेश खड़िया, शम्मी खाॅन, श्रीमंत अरोरा, महेन्द्र लाला नागर, मनीष सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुनिल चरपोटा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजेश बारिया, विधानसभा अध्यक्ष पवन डामोर, कॉलेज अध्यक्ष दीपक डाबी, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष अमरसिंह गरवाल, यूथ कांग्रेस पूर्व शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश कटारा, कॉलेज के विद्यार्थी मनोज, पिंटू, विजय, जामुसिंग, अरिहंत, गोलू, रॉकी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं एनएसयूआई यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने किया व आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद चौहान ने माना।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |