Monday, 25 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

नगर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना चतुर्थ चरण के विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न
29, Sep 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

          थांदला नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा एवं परिषद पार्षदों द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो में (चतुर्थ चरण) के विकास कार्यों का भूमि पूजन भाजपा प्रत्याशी एवं अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान 194 के प्रत्याशी कलसिंह भाभर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री द्वारा सभी नगर परिषदों को तय राशि दी गई थी। जिसमें थांदला नगर परिषद को 2 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी। इसके टेंडर विगत दिनों लगे थे जो पिछले दिनों खोले गए। पूर्व विधायक एवं वर्तमान प्रत्याशी कलसिंह भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा ओर उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार ने बताया कि, नगर में सभी वार्डों में लगभग 10 से 12 लाख रुपए के काम किए जाएंगे, जहां पर अति आवश्यक है, वहां रोड बनाए जाएंगे।

         इसमें विधायक प्रत्याशी कलसिंह भाभर ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, हमारे मुख्यमंत्री सभी समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। नगर की सड़कों की चिंता करते हुए उन्होंने नगर को दो करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान दी। उसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही नगर के वरिष्ठ नागरिक अनिल भंसाली, गगनेश उपाध्याय, महावीर मेहता, समाजसेवी सचिन सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी, पार्षद कन्नू मोरिया, लीला डामोर, राजू धानक, जिला सहकारी मर्याद बैंक की अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद धापू वसुनिया, पार्षद प्रतिंनिधी जितेंद्र राठौर, पार्षद जगदीश प्रजापत, पार्षद समर्थ उपाध्याय, अखिल वोहरा, पार्षद प्रतिनिधि आशीष सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, पंडित राजेन्द्र भट्ट, नितिन नागर, राजेश गादिया उपस्थित थे।  

        मुख्यमंत्री अधोसंरचना में शासन और प्रशासन की तरफ से निरंतर गाइडलाइन जारी की जा रही है कि कार्यों को समय सीमा से पूर्व ही पूर्ण किया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं है। इसी को देखते हुए नगर परिषद में अनंत चतुर्दशी के दिन भूमि पूजन करके कार्य को जल्द प्रारंभ करने का निश्चय किया, क्योंकि अगले दिन से श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहा है और किसी प्रकार का मांगलिक कार्य श्राद्ध पक्ष में शुरू नहीं किया जा सकता। इसी को दृष्टिगत रखते हुए अनंत चतुर्दशी पर भूमि पूजन रखा गया। सर्वप्रथम भूमि पूजन वार्ड नंबर 11 आशीष सोनी के वार्ड में कुआं गली वाले रोड पर किया गया। उसके पश्चात वार्ड नंबर 8 में दो नालियों का भूमि पूजन किया गया। तत्पश्चात वार्ड नंबर 7 में जितेंद्र राठौर रोड़, वार्ड नंबर 12 में रोड का भूमि पूजन जगदीश प्रजापत द्वारा करते हुए वार्ड नंबर 1 न्यायालय मार्ग के पीछे जहां पिछले 10 वर्षों से रोड और नाली की मांग थी पार्षद धापु वसुनिया द्वारा भूमि पूजन किया गया। इसी योजनानुसार और भी नगर के शेष  वार्डो में विकास कार्य होंगे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |