Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

उज्जैन रेप कांड का पुलिस ने 72 में किया खुलासा
28, Sep 2023 3 years ago

image


एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, बदमाशों से पूछा, एसआईटी का किया गठन, इनाम भी रखा

माही की गूंज उज्जैन, डेस्क न्यूज़।

          उज्जैन में 12 वर्ष की मासूम से रेप के आरोपी ने गुरुवार को पुलिस की गिरफ्त से फरार होने का प्रयास किया। भागते समय वह गिरकर घायल हो गया। उसके पैर में चोट लगी है। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को ही सीसीटीवी में दिखाई देने के चलते शक के आधार पर गिरफ्तार किया था। आरोपी का नाम भरत सोनी है। वह उज्जैन की ही झुग्गी बस्ती का रहने वाला है और ऑटो चलाता है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने बच्ची के साथ जीवनखेड़ी में दुष्कर्म किया।

          टीआई अजय वर्मा ने बताया कि, पुलिस जब आरोपी को जांच के लिए मौके पर लेकर गई, तो उसने वहां से भागने की कोशिश की। आरोपी ने अचानक दौड़ लगा दी। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस के जवान भी उसके पीछे भागे। इस दौरान आरोपी नीचे गिर पड़ा जिससे उसे चोट आई है। पुलिस आरोपी को लेकर जिला अस्पताल गई। आरोपी को पकड़ने के दौरान दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए। उज्जैन पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि 72 घंटे के अथक प्रयास के बाद इस केस का खुलासा हो सका है।

          इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस ने बताया कि, आरोपी भरत सोनी ने बच्ची को रात में रेलवे स्टेशन के सामने से बैठाया था। वो उसे जीवनखेड़ी ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। पुलिस का कहना है कि, बच्ची शायद बस से देवास गेट एरिया में पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि, एक हजार के लगभग सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची है।

एसआईटी बनी औऱ इनाम का हुआ ऐलान

          शुरुआती तौर पर पुलिस के पास इस केस में ज्यादा लीड नहीं थे। लड़की अपना नाम, पता और अन्य परिचय तथा घटनास्थल समेत कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं दे पा रही थी। लिहाजा पुलिस ने सबसे पहले 28 सदस्यों की एक एसआईटी गठित कर दी। पुलिस ने इस मामले के आरोपियों की जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने का ऐलान भी किया। पुलिस ने उज्जैन के अलावा आसपास के जिलों से भी लड़की के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, और रहवासी कॉलोनियों से भी पुलिस ने जितनी जानकारी हो सकती थी उतनी जानकारी जुटाई।

          पुलिस इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है। एक मुख्य आरोपी भरत सोनी, जिस पर 376 और पॉस्को के तहत केस दर्ज किया है। दूसरा आरोपी राकेश मालवीय, जिस पर साक्ष्य छिपाने का आरोप है। पुलिस ने ये भी बताया कि, मेडिकल जांच में बच्ची के साथ गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |