Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

अपने निर्धारित समय से पांच घण्टे विलंब से पहुंची आक्रोश यात्रा, हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्त्ता
24, Sep 2023 2 years ago

image

हजारों करोड़ की हेरा-फेरी करने वाली भाजपा सरकार आज संस्कारी बन रही है- पूर्व मंत्री भुरिया

माही की गूंज, थांदला।

         जन अक्रोश यात्रा शनिवार को जिला मुख्यालय से नगर में पहुंची, यहां लोगों में यात्रा को लेकर भारी उत्साह नजर आया। थांदला की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा के नेतृत्वकर्ता कांतिलाल भुरिया, प्रकाश रांका, विक्रांत भुरिया ने नगर में यात्रा के प्रवेश के पूर्व ईश्वर से प्रदेश में खुशहाली की कामना की। अपने निर्धारित समय से करीब पांच घण्टे विलंब से आक्रोश यात्रा का काफिला नयापुरा कार्यकम स्थल पर पहुंचा, कार्यकम में थांदला विधायक विरसिंह भुरिया ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। 

         विरसिंह भुरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली शिवराज सरकार किसानों के शहादत को भूल चुकी है लेकिन किसान अब तक सरकार के अत्याचार को नहीं भूल पाए हैं। 

         आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भुरिया ने कहा कि, किसानों की लागत दोगुनी हो गई है और आय आधी हो गई है फिर भी शिवराज सरकार किसानों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण नष्ट हुई फसलों के लिए किसानों को उचित मुआवजा दे, किसानों को फसलों का उचित मूल्य दे। मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि सरकार किसानों की जायज मांगों को स्वीकार नहीं करेगी तो हमे आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए। 

         थांदला के बाद पेटलावद विधानसभा के लिए निकली जन आक्रोश यात्रा को रास्ते में आने वाले छोटे-छोटे गांवों में भी व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है दर्जनों ग्रामों में भीड़ का हुजूम देखा गया।

         यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री झाबुआ विधायक कांतिलाल भुरिया ने कहा कि, जिस तरह पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार हो रहा है भाजपा के सरकार में किसान मजदूर युवा कर्मचारी सब परेशान है। 18 वर्ष तक सरकार ने कुछ नहीं किया। अब चुनाव आ रहा है तो प्रतिदिन नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं। 18 वर्ष के कार्यकाल में जब कुछ नहीं कर पाए तो चुनाव के समय क्या कर पाएंगे। युवा परीक्षा देते हैं लेकिन उसमें भी भ्रष्टाचार हो जाता है। निकम्मी सरकार का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जनता के बीच में आए है और जनता को सरकार की असलियत बता रहे है। आपने भाजपा पर तंज कसते हुवे कहा की हजारों करोड़ की घोटाले वाली सरकार आज संस्कारी बन कर लाडली बहनों को चुनावी गिरप्त में ले कर उनका अपमान कर रही है।

         कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत करने के साथ ही भ्रष्टाचार और घोषणाओं को लेकर शिवराज सरकार को निशाने पर लिया। साथ ही भाजपा के घोटाले जनता के सामने गिनाए।

         बहरहाल दोनो ही पार्टी वोटर को लुभाने का भरसक प्रयास कर रही है भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा तो कांग्रेस आक्रोश यात्रा के नाम पर वोट हासिल करने का नायाब तरीका इजाद कर रहे है। जनता का फैसला आने वाले समय में पता चलेगा पर आज की आक्रोश यात्रा से ये तो पता चल ही गया है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र का गांधी सभी पर भारी पड़ सकता है।

         आक्रोश यात्रा में जिला जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनल जसवंत भाबर कांग्रेस नेता नगीन शाह, गेंदाल डामोर, चेनसिंह डामोर, सुधीर भाबर,जितेन्द्र धामण यामीन शेख, अक्षय भट्ट, कादर शेख, सहीत युवक कांग्रेस के आनंद चौहान हरीश पंचाल विरेन्द्र  बारिया आयुष भट्ट आदि कार्यकर्ता थांदला विधानसभा के सरपंच, तड़वी, सहीत ग्रामीण क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद थे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |