Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

16 सितंबर को थांदला में जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करेंगे सिंधिया
15, Sep 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

          भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित जन आशीर्वाद यात्रा कल थांदला में प्रवेश करेगी। उक्त जानकारी देते हुए यात्रा प्रभारी मुकेश मेहता व थांदला मिडिया प्रभारी मनीष वाघेला ने बताया कि, मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित जन आशीर्वाद यात्रा दिनांक 16 सितंबर को 2 बजे मेघनगर से थांदला में प्रवेश करेगी तथा हाई सेकेंडरी स्कूल से सीधे मठवाला कुवा अंबे माता मंदिर चौराहा पर ज्योतिरादित्य सिंधिया विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद नगर भ्रमण कर खवासा की ओर जन आशीर्वाद यात्रा निकलेगी

          उक्त जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर थांदला प्रभारी  मुकेश मेहता, थांदला तहसील संगठन विस्तारक प्रभारी  ओमप्रकाश दय्या, भारतीय जनता पार्टी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष प्रवीण सुराना, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं तथा थांदला की जनता को यात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दे रहे हैं। उक्त यात्रा एवं आयोजित आमसभा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के झाबुआ विधानसभा प्रत्याशी भानु भुरिया, अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, प्रदेश महामंत्री श्रीमती संगीता विश्वास सोनी, थांदला विधानसभा संगठन विस्तारक ओमप्रकाश दय्या, यात्रा प्रभारी मुकेश मेहता, सह प्रभारी बंटी डामोर, विधानसभा संयोजक कमलेश दातला, मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय आदि ने क्षेत्र की शानदार जनता एवं नागरिकों से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर विशाल आमसभा को सफल बनाने की अपील की है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |