Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

एसडीएम की अगुवाई में विद्यार्थियों ने चलाया अभियान, गिला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने की दी समझाईश
11, Sep 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

         अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन और नगर परिषद् थांदला गिला एवं सुखा कचरा अलग-अलग करने हेतु दिन प्रतिदिन प्रयासरत थे। जिसके तारतम्य में आज विद्यालय के बच्चो द्वारा विशेष अभियान चलाया गया एवं नगरवासियों में जागरुकता लाने हेतु बच्चो द्वारा स्लोगन, चित्र एवं नारों के साथ सम्पूर्ण नगर के मुख्या मार्गो में भ्रमण कर रेली निकालकर नगरवासियों को गिला एवं सुखा कचरा अलग-अलग करने हेतु प्रेरित किया गया। बच्चो के इस कार्य की नगरवासियों द्वारा सराहना करते हुए कहा कि, उक्त पहल सराहनीय है जिसे नगर हित में लाना जरुरी था। इस पहल के पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तरुण जैन द्वारा समस्त व्यापारी वर्ग की एक बैठक दिनांक रविवार को इनडोर स्टेडियम माधव हाल में आयोजित की गई थी। जिसमे समस्त व्यापारियों को भी निवेदन किया कि, वे अपनी दुकानों एवं घरो से निकलने वाले कचरे को प्रथक-प्रथक कर नगर परिषद् के कर्मचारियों को प्रदान करेंगे। साथ ही हिदायत दी की किसी भी व्यक्ति द्वारा निकाय कर्मचारियों को प्रथक-प्रथक कचरा प्रदाय न करने की स्थति में सम्बंधित से कचरा नही लिया जाएगा। इसलिए यह सुनिश्चित करे की यदि कचरा प्रदाय करना है तो घर में ही गिला एवं सुखा कचरा अलग-अलग करके ही प्रदाय करना है। अनुविभागीय अधिकारी ने बच्चो को भारत का भविष्य भाते हुए कहा कि, आप सभी अपने घरो में दो डस्टबिन रखे एवं अपने घरो में गिला व सुखा कचरा अलग करे। साथ ही निकाय कचरा एकत्रीकरण में लगे सफाई मित्रो का पुष्प हार से स्वागत करे। उक्त आयोजन का शुभारम्भ आजाद चोक से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण पश्चात् नई कृषि उपज मंडी प्रांगन में समापन हुआ। जिसमे समस्त विद्यालय के बच्चो द्वारा सहभागिता की गई एवं संस्कार पब्लिक के विद्यार्थियों द्वारा नाटक के माध्यम से समझाइश दी गई।

          उक्त आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तरुण जैन, नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पणदा, पार्षद श्रीमती धापू वसुनिया, समर्थ उपाध्याय, श्रीमती माया सोलंकी, राजू धानक, सुनील पन्दा, जीतेन्द्र राठोड, राजेश वसुनिया, सुधीर भाभर, सीमा शाहजी, श्रीमती सुनीता पंवार, श्रीमती आरती सिसोदिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राहुलसिंह वर्मा, बीईओ श्रीवास्तव, शीतल जैन, स्वच्छता निरीक्षक गौरांकसिंह राठोर, दरोगा टीटीया देवदा,  यशदीप अरोरा, धार्मिक आचार्य,  पत्रकारगण तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |