Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेस जनों ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
07, Sep 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ।

        मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में अल्प वर्षा कम बारिश की वजह से क्षेत्र को सूखा घोषित करने व बिजली कटौती के विरोध में विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने आज स्थानीय पुरानी जनपद पंचायत के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ता "बिजली पानी दे न सकी वह सरकार निकम्मी है जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है" का नारा लगाते रहे। प्रदर्शन के पश्चात तहसीलदार को मौके पर ही ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात फवारा चौक पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया। 

        इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि, पूरे प्रदेश के किसान परेशान है। बारिश की कमी के चलते उनकी फसले मुरझा रही है। सिंचाई के लिए बिजली की व्यवस्था नहीं कटौती पर कटौती की जा रही है और मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर झुटे विकास का ढिंढोरा पीट कर ग्रामीण किसानों और जनता को भ्रमित कर रहे है। जहां भी यात्रा जा रही है वहां विरोध हो रहा है। यह उनकी जन आशीर्वाद यात्रा नहीं यह उनकी धुनाई यात्रा है। मध्य प्रदेश में सरकार कांग्रेस की बन रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ बन रहे हैं। अब हमें एकजुट होकर चुनावी समर में उतरना है और भाजपा की विदाई करने में जुट जाना है। 

        जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा, कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है। जिसका ताजा उदाहरण कर्नाटक चुनाव है जो वादे किए थे वह एक माह में लागू कर दिए गए। चारों ओर कांग्रेस का माहौल है। भाजपा के लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है। कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से विजय होकर 160 के करीब सीटे लाकर मध्य प्रदेश में सरकार बना रही है और मुख्यमंत्री कमलनाथ बन रहे हैं।

        पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने कहा कि, भाजपा सरकार 40 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में है और 22 हजार झूठी घोषणाएं कर आशीर्वाद यात्रा निकालकर जनता को भ्रमित कर रही हैं। अब मध्य प्रदेश में भाजपा का नाम लेना वाला कोई नहीं रहेगा। अब भाजपा का अस्तित्व खत्म हो रहा है। कांग्रेस पार्टी पर जनता ने विश्वास जताया है। आने वाले चुनाव में कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। 

        धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया, जिला पंचायत सदस्य विजय भाबर, राणापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मथियस भूरिया, कान्हा गुंडिया, गौरव सक्सेना, पार्षद विनय भाबर, हेमेंद्र, बबलू कतारा, खुना गुंडिया, दिनेश गाहरी, सुरेश समीर ने भी संबोधित किया। 

        इस अवसर पर नर्वेश अमलियार, शंकर हटीला, वसीम सैयद, शिवाजी डामोर, प्रेम गुंडिया, किलू भूरिया, ओवेश शेख, जितेंद्र शाह, मुकेश शर्मा, सायरा बानो, सुनीता अलावा, रोहित हटीला, हसन काजी, जितेंद्र बदवाल, विजय शाह आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस सचिव गोपाल शर्मा ने किया व आभार प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने व्यक्त किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |