Wednesday, 25 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

एकांतेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा का हुआ समापन
Report By: नरेश पांचाल 05, Sep 2023 3 years ago

image


माही की गूंज, काकनवानी। 

           बरसों पूर्व शिवगंगा अभियान के तहत गांव-गांव शिवलिंग स्थापित किए गए थे, जिनमें से एक शिवलिंग की स्थापना गणेशपुरा थाना काकनवानी के सामने भी की गई थी। स्थापना के पश्चात वहां की देख-रेख एवं सही से पूजन पाठ नहीं हो रहा था। जहां पर मन्तोष पांचाल के अथक प्रयासों से काकनवानी शिव मंदिर की महिला मंडल द्वारा आर्थिक सहयोग से भगवान श्री गणेश, कार्तिकेय एवं माता पार्वती की प्रतिमा लाई गई एवं पुनः शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा पंडित प्रवीण भट्ट द्वारा विधि विधान से की गई। जिसके मुख्य जजमान दुर्गेश पिता राकेश पांचाल एवं मंतोष पिता हीरालाल पांचाल रहे।

           आपको बता दें कि, काकनवानी सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महिला मित्र मंडल ने पूरा-पूरा सहयोग कर इस कार्यक्रम में शुरुआत से लेकर, भोजन प्रसादी, पूर्ण भंडारे तक पुरजोर सहयोग किया था एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। जिसके बाद काकनवानी में महिला मंडल द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे ग्राम वासियों का महाप्रसादी भोजन भंडारा का आयोजन रखा गया। आज पुनः सिद्धेश्वर महिला मित्र मंडल द्वारा एकांतेश्वर महादेव शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न करवाया गया। जिसकी क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |