Thursday, 13 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता |

झकझोर देने वाली दर्दनाक वारदात
20, Aug 2023 2 years ago

image

युवक के सर पर नाचा शैतान, पत्नी सहित दो बच्चों को उतारा मौत के घाट

दो बच्चों ने भाग कर बचाई जान, युवक ने की बाद में आत्महत्या

माही की गूंज, उज्जैन/बड़नगर।

          एक युवक पर ऐसा शैतान सवार हुआ की उसने देखते ही देखते तीन लोगों को मौत की नींद सुला दिया फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। दो बच्चों ने भाग कर जान नही बचाई होती तो मौत का आंकड़ा 6 हो जाता। दर्दनाक वारदात उज्जैन जिले के बड़नगर विकास खण्ड की है। यहां मुख्यालय के समीप ग्राम बालोदा आरसी में शनिवार देर रात सनसनीखेज घटना हुई है। एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की तलवार से हत्या कर दी और फिर खुद का भी गला रेत कर आत्महत्या कर ली। चारो की मौत हो गई। पिता के सर पर खून सवार देख कर दो बच्चों ने छत से कूदकर जान बचाई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। उज्जैन से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुुसार ग्राम बालोदा आरसी में दिलीप सिंह नाम का शख्स अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता था। शनिवार रात को वह शराब पीकर घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और नशे में धुत दिलीप ने अपना आपा खो दिया और पत्नी गंगाबाई का गला काट दिया। बीच-बचाव करने आए पुत्र 14 वर्षीय बेटे योगेंद्र और 17 वर्षीय बेटी नेहा पर हमला कर उनकी भी हत्या कर डाली। दो बच्चे देवेंद्र और बुलबुल डर कर घर की छत पर पहुंचे और वहां से कूदकर अपनी जान बचाई।  

          घटना के बाद दोनों पुलिस और ग्रामीणों के पास पहुंचे। इससे पहले की लोग मौके पर पहुँचे दिलीप ने अपना गला भी काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई।

          घटना की जानकारी मिलते ही बड़नगर पुलिस, एफएसएल टीम और अन्य सभी टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंची। वारदात की जगह का नजारा काफी विभस्त था जिसको हर कोई खुली आँखों से देख तक नही पा रहा था। शुरुवाती जांच में जुआ, सट्टा और शराब की लत के कारण ग्रह कलह होना इसकी वजह बताई जा रही है पुलिस हर बिंदु से वारदात की जाँच में जुट गई है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |