Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

विधायक मैड़ा के नेतृत्व में निकली श्रंगेश्वर महादेव से देवझिरी महादेव तक की कावड़ यात्रा
19, Aug 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, झकनावदा।

          पेटलावद विधानसभा की ग्राम पंचायत झकनावदा के समीपस्थ श्रंगेश्वर महादेव धाम से दिनांक क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक वालसिंह मैड़ा के नेतृत्व में प्रतिवर्ष श्रावण मास में भव्य कावड़ यात्रा के माध्यम से देवझरी स्थित महादेव को जल चढ़ाया जाता है। उसी क्रम में आज कावड़ यात्रा श्रृंगेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर प्रारंभ की गई। उक्त यात्रा में भक्तों द्वारा "बोल बम" की जय घोष लगाई गई। यात्रा झकनावदा होकर गुजरी जहां शनि मंदिर पर शिक्षक हेमेंद्र जोशी, जेजे ग्रुप एवं सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा कांवरियों को स्वल्पाहार करवाया गया एवं विधायक एवं जिला अध्यक्ष प्रकाश राका का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। 

          भाजपा के द्वारा पेटलावद विधानसभा के लिए अधिकृत प्रत्याशी के रूप में निर्मला भूरिया के नाम की घोषणा करने के बाद भाजपा के 100 कार्यकर्ताओ ने श्रंगेश्वर महादेव परिसर में विधायक मैड़ा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला अध्यक्ष प्रकाश राका के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा। वहीं विधायक ने समस्त कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला पहनकर कांग्रेस में स्वागत किया व कहा कि, कांग्रेस सदैव गरीबों एवं कार्यकर्ताओं के लिए कार्य करती आई है हम हमेशा अपने कार्यकर्ता के लिए तत्पर रहते हैं व रहेंगे। 

          इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आईदान पटेल, कांग्रेस जिला महामंत्री घनश्याम सिंह राठौड़, जिला महामंत्री अजय बोहरा, कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि जीवन सिंह ठाकुर, आशीष मुथा, झकनावदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चारण, भारत मुलेवा, झकनावदा नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजू राठौड, जगपाल सिंह राठौर, जितेंन्द्र पाटीदार उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |