Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

आपस में भिड़े भाजपा नेता, जिला मंत्री और महामंत्री के बीच हुई मारपीट
19, Aug 2023 3 years ago

image

पुलिस ने मौके पर पहुँच कर किया मामला शांत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मोटापाला के पुत्र जिला मंत्री दुर्गादास घायल

पूर्व में भी हो चुका है विवाद, भाजपा की जड़े खोदने में जुटे भाजपा नेता

माही की गूंज, पेटलावद।

          अभी-अभी जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद अध्यक्ष के कार्यालय के बहार भाजपा नेता आपस मे भीड़ गए, मामला इतना बढ़ गया कि आपस मे मारपीट हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिला मंत्री दुर्गादास राठौर और जिले के सबसे विवादित जिला महामंत्री कृष्णपाल राठौर की बीच लम्बे समय से चली आ रही लड़ाई ने आज बड़ा रूप ले लिया। बताया जा रहा है, बरवेट क्षेत्र में जेसीबी से मोरम खोदने का प्रकरण बनने के मामले में तीन दिनों से विवाद चल रहा था। आज जब जनपद में दोनों आमने-सामने हुए तो इस बात को लेकर कहा सुनी हो शुरू हुई जो मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद सारंगी मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी ओर जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने बीच बचाव किया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। जिला मंत्री दुर्गादास राठौर की इस मारपीट में घायल होने की जानकारी मिली है और उनको मेडिकल के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया है। पूर्व में भी भगोरिया पर्व के आयोजन के दौरान भी इन दोनों नेताओं के बीच विवाद हो गया था और जिला मंत्री ने जिला महामंत्री के विरुद्ध गाली गलौच ओर जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लगातार आपस में भाजपाई लड़ रहे है लेकिन पार्टी की और से इस मामले में बीच बचाव कर मामले को समय से नही निपटाया जिसके चलते विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है। जिसमे पार्टी की बदनामी हो रही है। जिला मंत्री दुर्गादास भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द सिंह मोटापाला के पुत्र है, अब मामला प्रदेश स्तर पर पहुँचने के आसार है।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |