Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

भाजपा ने की 39 प्रत्याशियों सूची की जारी
17, Aug 2023 3 years ago

image

केंद्रीय नेतृत्व के साथ कल प्रदेश की नेताओं की बैठक में हुआ था बड़ा निर्णय

सर्वे में कमजोर और हारी हुई सीटों पर प्रत्याशियों को तैयारियो के लिए दिया समय, स्थिति सुधरी नही तो कटेगा टिकिट

माही की गूंज, भोपाल/झाबुआ।

          जैसे कि चर्चा राजनीतिक गलियारों में थी उसी के अनुसार भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत करते हुवे सबसे पहले अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की जिंसमे 39 विधानसभा के प्रत्याशी शामिल है। झाबुआ से भानु भूरिया, पेटलावद से निर्मला भूरिया और अलीराजपुर से नागरसिंह चौहान भाजपा से उम्मीदवार बनाये गए है। कल रात 9 बजे के बाद दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश की बैठक में ये महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कमजोर और हारी हुई विधानसभा के प्रत्याशीयो के नाम तय किये गए। तीन नामो की पैनल पर हुई चर्चा के बाद नाम तय कर आज 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।

सर्वे में कमजोर और हारी हुई सीटों पर प्रत्याशियों को तैयारियो के लिए दिया समय

          भाजपा की और से केंद्र और राज्य सरकार की और से सभी मध्यप्रदेश की सभी 235 सीटों सर्वे करवाया गया था। जिन सीटों पार्टी का सर्वे कमजोर आया उन सीटों पर प्रत्याशियों को तैयारियो के लिए समय दिया गया। तैयारी के साथ इन विधानसभा में उभर रहे नए प्रत्याशियों को तैयारी से रोकने के लिए भी पार्टी की नीति है ताकि गुजरते समय के साथ विरोध नही उपजे।

स्थिति सुधरी नही तो कटेगा टिकिट

         भले ही टिकिट आज भाजपा ने तय कर दिए है लेकिन इनमें से कब किसका टिकिट कट जाए कहा नही जा सकता है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार बैठक में ये तय हुवा की पार्टी का सर्वे जारी रहेगे और अगर प्रत्याशियों की स्थिति में सुधार नही हुवा तो अंतिम समय मे टिकिट काटे भी जा सकते है। राजनीति के मैदान में भाजपा ने पहली सूची जारी कर कांग्रेस सहित अन्य दलों को मंथन के लिए मजबूर कर दिया है। पेटलावद और झाबुआ विधानसभा से दावा कर रहे दावेदारो में निराशा का माहौल देखा जा रहा है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |