Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

कायाकल्प योजना के दूसरे और तीसरे रोड़ विकास कार्यों की हुई शुरुआत
12, Aug 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

         नगर में मुख्यमंत्री शिवराज सरकार द्वारा प्रदान नगर कायाकल्प के रोड के भूमि के द्वितीव व तृतीय रोड का भूमि पूजन किया गया। जिसमे पद्मावती नदी के किनारे वार्ड क्रमांक 11, 12, 13 और 14 से लगे रोड़ का भूमि पूजन गुरुद्वारा के पास बनी रपट पर किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा के आचार्य श्री भूदेव जी ने सभी जनप्रतिनिधियों का मंत्रोचार के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ज्ञात हो की इस सड़क के बनने से गांधी चौक से होकर नगर में पहुंचने वाले ग्रामीणों को राहत मिलेगी और मोती कालोनी एवं शंकर मंदिर की सकड़ी गलियों से होकर जाने वाले दो पहिया वाहन का ट्राफिक कम भी होगा। साथ ही प्रतिवर्ष गुरुद्वारा पर होने वाले सत्संग जिसमे गुजरात, महाराष्ट्र जैसे दूर दराज से आने वाले भक्तो के वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी सुलभ हो पाएगी। नगर वासियों की प्रमुख मांग पद्मावती सौंदर्य करण जो भविष्य में होगा उस हेतु भी ये सड़क सहायक सिद्ध होगी। इसके बाद वार्ड नंबर 14 में वागडिया फलिया स्थित मुक्तिधाम के पास बच्चों के समाधि स्थल तक जाने वाले रोड़ का भी भूमि पूजन किया गया।

         नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा ने बताया, कायाकल्प अभियान के 3 रोड़ के बाद अधोसरंचना योजना के स्वीकृति डेढ़ करोड़ के विकास कार्य नगर में जल्द ही शुरू किए जाएंगे। जिसमे शेष वार्डो में रोड एवं अक्षितग्रस्त नाले एवं नालियों को पूर्ण किया जाएगा। 

         आयोजन में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, जिला संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनीता पंवार, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पिंकी पाठक, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद गोलू उपाध्याय, नगर परिषद प्रतिनिधि एवं मंडल महामंत्री सुनील पणदा, जिला शिकायत बोर्ड सदस्य एवं पार्षद माया सचिन सोलंकी, जिला योजना समिति सदस्य भूमिका आशीष सोनी, मंडल उपाध्यक्ष एवं पार्षद जितेंद्र राठौर,जगदीश प्रजापत, अनिल भंसाली, सीएमओ भारतसिंह टांक, इंजिनियर पप्पू बारिया, बस्ती के वार्डवासी उपस्थित हुए। भूमि पूजन विधि कार्य पंडित धार्मिक आचार्य ने संपन्न कारवाई।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |