Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही भाजपा ने बजाया 2024 विजय का बिगुल
12, Aug 2023 3 years ago

image

दशहरा मैदान से आयोजन स्थल तक कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

एक मंच पर जिले के समस्त पदाधिकारी ने एक स्वर में भाजपा को विजयश्री दिलाने की ली शपथ

माही की गूंज, थांदला।

          जिले में भाजपा का चल रहा सेवा और समर्पण देशव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति थांदला प्रांगण में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुलतान सिंह शेखावत अध्यक्ष एमपी शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी भाजपा हरिनारायण यादव, कार्यक्रम संयोजक जिले के लोकप्रिय पूर्व विधायक एवम अजजा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, प्रदेश मंत्री भाजपा श्रीमती संगीता सोनी, जिला अध्यक्ष भाजपा भानु भूरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लक्ष्मण नायक, जिला सयोजक विधानसभा दौलत भावसार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय भाबर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पंडा व समस्त मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय , दिलीप कटारा, राजू डामोर सहित समस्त नेता बूथ प्रभारी एवम हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे।

          कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शेखावत ने कहा कि, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की रीड़ है। पूर्व में महामारी की विषम परिस्थितियों में भी केंद्र सरकार ने महामारी नियंत्रण के साथ जनहित योजनाओं के साथ जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी का परिणाम है कि गांव स्तर पर केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बढ़-चढ़कर लोगों को मिल रहा है। देश के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देकर देश की शक्ति का विश्व स्तर पर एहसास कराया है। पूर्व की सरकारों में देश के नेतृत्व करता एक ही परिवार के मां बेटे बाप का बोलबाला था, नरेंद्र मोदी ने इसे समाप्त किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार में करोड़ों लोग पार्टी के लिए समर्पित है। मोदी सरकार महापुरुषों के नाम पर योजनाओं का क्रियान्वयन करती है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती है।

          कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी ने कहा कि,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां उज्जवला, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास, फ्री राशन, बिजली, सहित तमाम जन हितेषी योजनाओं के साथ विश्व की महाशक्ति बनने जा रहे हैं। भारत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी के कार्यशाली को देखते हुवे सारा विश्व आज कायल हैं।

          कार्यक्रम में अजजा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने अपने उद्बोधन में कहा कि, पहले पहले गठबंधन सरकार बनती थी अब विपक्षी गठबंधन बना रहा है। राहुल गांधी विदेश में जाकर मोदी विरोध में स्वयं को ही हंसी का पात्र बनाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था और पूर्व की सरकार के जंगल राज्य के खात्मे का जिक्र करते हुए आज आम जन तक सरकार के काम पहुंचाने में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में बहुत कार्य किया है।

          कार्यकर्ता सम्मेलन को ऊर्जावान अतिथि पदाधिकारी दौलत भावसार, लक्ष्मण नायक, ने भी संबोधित किया।

          बहरहाल भाजपा ने हजारों कार्यकर्ताओं को एकत्र कर चुनावी बिगुल बजाकर आज यह सिद्ध कर दिया हैं कि, आज भी भाजपा पहली पंक्ति पर मौजूद हैं। इसका पूरा श्रेय अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर को जाता हैं। उनकी अथक मेहनत का ही प्रतिफल हैं कि, आज हजारों की संख्या मे कार्यकर्त्ता की मौजूदगी ही भाजपा की ताकत बनकर उभर रही हैं।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |