Wednesday, 08 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

12 व 13 अगस्त को किया जाएगा विधायक कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन
10, Aug 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

          मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के पालन में एवं खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 194 थांदला में "विधायक कप" अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन विधायक वीरसिंह भूरिया की मंशानुसार दिनांक 12 एवं 13 अगस्त को स्थानीय दशहरा मैदान थांदला में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन प्रभारी सुधीर भाबर ने बताया कि, बालक वर्ग में फुटबॉल एवं बालिका वर्ग में कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। उक्त खेल प्रतियोगिता में कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकता है आयु सीमा का कोई बंधन नहीं हैं। फुटबॉल खेल बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5100/- नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3100/- नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार कबड्डी खेल बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3100/- नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2100/- नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा सोनल जसवंत भाबर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, किशोर खड़िया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बाबूदादा चौहान, युवक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया, पार्षदगण वंदना सुधीर भाबर, अखिल जैन, संदीप डामोर तथा सुनील चरपोटा आदि ने विधायक कप में सम्मिलित होने वाली आमंत्रित टीमों को अग्रिम शुभकामनायें दी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |