Tuesday, 03 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

विधायक मेड़ा का एक ओर धमाका, भाजपा के पूर्व जनपद प्रतिनिधि सहित 30 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
Report By: ऋषभ गुप्ता 05, Aug 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, बनी। 

         आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के उद्देश्य से पेटलावद विधायक वालसिंह मैड़ा द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करवाने और भाजपा समर्थक नेताओ को कांग्रेस में शामिल करने में जीतोड़ मेहनत करने मे अपनी पूरी टीम के साथ लगे हुए है। उसी का परिणाम है कि किशोर नाथ के नवनिर्मित भवन में ब्लॉक कांग्रेस के बेनर तले एक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जनपद सदस्य गट्टू वसूनियां ने 30 कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश मुथा, जीवन ठाकुर, वरिष्ठ नेता ठा. मनोहर सिंह, पूर्व सरपंच सुखराम मेड़ा, सलिया मेड़ा, नर्सिंग डामोर, सारदा डामोर, बादल गोरी, आकाश डामोर आदि लोगो के अलावा आस पास के गांव के सेकडो कार्यकर्ता मौजूद थे। सभा में विधायक वालसिंह मेड़ा ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए  भाजपा के कारनामों के बारे में बताया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर सभा को सफल बनाने का आग्रह किया। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा बहुमत से जिताने का आग्रह किया और जय जय कमलनाथ के नारे लगवाए। सभा समापन के बाद समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा झाबुआ चौराहे पर इकट्ठा होकर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा राहुल गांधी को राहत दी, के फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष और उलाश के कारण रंग गुलाल और आतिश बाजी कर खुशी जाहिर की ओर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |