Monday, 02 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

भोले-शंभू भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा भगवान श्री महाकाल का सभामंडप
31, Jul 2023 3 years ago

image

सवारी से पहले भगवान महाकाल का किया पूजन-अर्चन

धूमधाम से निकली श्रावण अधिक माह चतुर्थ सवारी

माही की गूंज, उज्‍जैन। 

            भगवान श्री महाकालेश्‍वर की श्रावण माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में चौथे सोमवार को सायं 4 बजे परम्‍परानुसार श्री महाकालेश्‍वर भगवान की सवारी धूमधाम से निकली। सवारी में भगवान श्री महाकालेश्‍वर ने चार विभिन्‍न स्‍वरूपों में भक्‍तों को दर्शन दिये। जिसमें पालकी में श्री चन्‍द्रमोलेश्‍वर, हाथी पर श्री मनमहेश, बैलगाडी में गरूड पर शिवतांडव एवं बैलगाडी में नंदी पर श्री उमा-महेश के स्‍वरूप में विराजमान होकर अपनी प्रजा का हाल जानने निकले।

            श्री महाकालेश्‍वर भगवान की सवारी निकलने के पूर्व द्वारा माखन सिंह चौहान, केबिनेट मंत्री व अध्यक्ष मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला विकास प्राधिकरण, विभाष उपाध्याय, उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद, कुमार पुरुषोत्तम कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, आचार्य श्री शेखर जी महाराज ने महाकालेश्‍वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्‍द्रमोलेश्‍वर का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन शासकीय पुजारी पं. घनश्‍याम शर्मा द्वारा संपन्‍न कराई गई।


            श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सभामंडप में  श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत श्री विनीत गिरी जी महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, उज्जैन उत्तर विधायक पारसचंद्र जैन, श्रीमती कलावती यादव अध्यक्ष नगर पालिक निगम उज्जैन, आयुक्तनगर पालिक निगम रोशन सिंह, प्रशासक संदीप सोनी,  मंदिर प्रबंध समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु, श्री राजेंद्र शर्मा 'गुरु', श्री राम पुजारी आदि ने भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन -अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रतीक द्विवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर.के तिवारी आदि उपस्थित थें। सभी गणमान्यो में पालकी को कंधा देकर नगर भ्रमण हेतु रवाना किया। 

            कहारों द्वारा पालकी जैसे ही मंदिर के मुख्‍य द्वार पर पहुंची वहां सशस्‍त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। उसके पश्यात भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर की पालकी परंपरानुसार अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए रामघाट पहुची।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |