Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

ये क्या बोल गए विधायक भूरिया
31, Jul 2023 3 years ago

image


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विधायक भूरिया के बिगड़े बोल, वीडियो वायरल

माही की गूंज, पेटलावद।

          झाबुआ विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया एक बार फिर अपने विवादित बोल के कारण सुर्खियों में आ गए। कांग्रेस नेता राणापुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए विवादित ये बयान दिया। जिंसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर उनकी पत्नी को लेकर महिलाएं अत्याचार को लेकर कटाक्ष किया। बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  बैठक 7 अगस्त को झाबुआ में आने वाली आदिवासी स्वाभिमान यात्रा की तैयारियों को लेकर थी। कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भूरिया ने कहा कि, महिलाओं के सम्मान में बहुत सारे काम कर दूंगा कहता है .. लेकिन क्या किया महिलाओं के सम्मान में ? उसके घर में नहीं कर पाया ..उसकी घरवाली भटक रही है इधर उधर.. मोदी की जो घरवाली है वह रोती फिर रही है और वह ना जाने कहां कहां झांकता फिर रहा है। कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के आदिवासी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का यह विवादित बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भाजपा ने किया विरोध 

            भाजपा को बैठे बिठाए फिर से मुद्दा मिल गया। कांतिलाल भूरिया के बयान के वीडियो आते ही उनका विरोध भी शुरू हो गया ओर भाजपा नेताओ ने बयान पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए विधायक कांतिलाल भूरिया का पेटलावद विकास खण्ड पुतला फूंक दिया। इस दौरान कांतिलाल भूरिया के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की गई। विधायक भूरिया ने ऐसा कई बार विवादित बयानबाजी कर भाजपा के निशाने आ चुके है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |