Wednesday, 25 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

वाहन चेकिंग के दौरान एक नाबालिग सहित तीन वाहन चोर गिरफ्तार
31, Jul 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, रायपुरिया।

          आज पुलिस थाना रायपुरिया के द्वारा सघन वाहन चेकिंग झाबुआ तिराहे पर कि जा रही थी जिसे थाना प्रभारी राजकुमार कुन्सारिया स्वंय नेतृत्व कर रहे थे। चेकिंग के दौरान ही एक पल्सर बिना नम्बर कि जिसपर तीन नवयुवक बैठे थे। जो बडी तेजी से वाहन चेकिंग स्थान से निकल गये जिनको रायपुरिया पुलिस द्वारा पीछा कर पकड कर चेक करते मोटर सायकल चाबी नही होना और स्वीच के तार टुटे हुए व पेट्रोल टेन्क का ढक्कन टुटा हुआ पाया गया। युवको से मोटर सायकल के संबध मे पुछते अपने पास दस्तावेज नही होना बताया। बाद पुलिस वेबसाईड पर वाहन के इंजन नम्बर व चेचिस नम्बर से सर्च किया तो वाहन जिला धार से चोरी होना एंव धार कोतवाली मे अपराध पंजीबद्व होना पाया गया। उक्त चोरी का वाहन पल्सर मोटर सायकल मौके पर जप्त किया तथा तीनो युवक रोहीत पिता जंगलीया गामड निवासी गुलरीपाडा, गणपत पिता तोलिया दाहिमा निवासी भूरीघाटी एंव एक बाल अपचारी  को मौके पर पुलिस अभिरक्षा मे लिया जाकर कर थाना रायपुरिया पर अपराध पंजीबद्व किया गंया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |